Saturday, April 25, 2026
Home News देश का निर्यात जुलाई में 1.2 फीसदी घटकर 33.98 अरब डॉलर पर

देश का निर्यात जुलाई में 1.2 फीसदी घटकर 33.98 अरब डॉलर पर

मंत्रालय के मुताबिक जुलाई 2024 में देश का कुल निर्यात (वस्तुओं और सेवाओं संयुक्त) 62.42 अरब डॉलर होने का अनुमान है

Advertisement

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय के मुताबिक आज बुधवार को जारी आंकड़ों जुलाई माह में देश का वस्‍तुओं का निर्यात सलाना आधार पर 1.2 फीसदी घटकर 33.98 अरब डॉलर रहा है। पिछले साल के इसी महीने में यह 34.39 अरब डॉलर रहा था।

देश का आयात 7.45 फीसदी बढ़कर 57.48 अरब डॉलर हुआ

वहीं बात करें आयात की तो जुलाई में करीब 7.45 फीसदी बढ़कर 57.48 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 53.49 अरब डॉलर रहा था। आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान देश का व्यापार घाटा (कुल निर्यात और कुल आयात का अंतर) 23.5 अरब डॉलर रहा है।

मंत्रालय के मुताबिक जुलाई 2024 में देश का कुल निर्यात (वस्तुओं और सेवाओं संयुक्त) 62.42 अरब डॉलर होने का अनुमान है, जो जुलाई 2023 की तुलना में 2.81 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। इसी तरह जुलाई 2024 में कुल आयात (वस्तुओं और सेवाओं संयुक्त) 72.03 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो जुलाई 2023 की तुलना में 7.14 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है।

Advertisement

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने आंकड़े जारी करने के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा रुझानों को देखने से पता चलता है कि देश का कुल माल एवं सेवा निर्यात पिछले साल के आंकड़े को पार कर जाएगा। चालू वित्त वर्ष 2024-25 के पहले चार महीने (अप्रैल-जुलाई) के दौरान निर्यात 4.15 फीसदी बढ़कर 144.12 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जबकि आयात 7.57 फीसदी बढ़कर 229.7 अरब डॉलर रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि देश का वस्तु निर्यात जून में 2.56 फीसदी बढ़कर 35.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। हालांकि, इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 20.98 अरब डॉलर हो गया था।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: