Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर नेपाल भारत को 1000 मेगावाट बिजली का करेगा निर्यात

नेपाल भारत को 1000 मेगावाट बिजली का करेगा निर्यात

विदेश मंत्रालय के अनुसार विदेश मंत्री की यह यात्रा भारत और नेपाल के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा के अनुरूप है।

Advertisement

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और नेपाल की विदेश मंत्री आरज़ू राणा देउबा के बीच सोमवार (19, अगस्त) को द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न आयामों पर चर्चा हुई।आपको बता दें, नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा 22 अगस्त तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

विदेश मंत्रालय के अनुसार विदेश मंत्री की यह यात्रा भारत और नेपाल के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा के अनुरूप है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई मुलाकात के बाद अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वार्ता के दौरान ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के विकास सहित बहुमुखी सहयोग पर चर्चा हुई। यह जानकर खुशी हुई कि नेपाल भारत को लगभग 1000 मेगावाट बिजली का निर्यात करेगा, जो हमारी साझेदारी में एक नया मील का पत्थर है। हमारी नेबरहुड फर्स्ट नीति और अद्वितीय लोगों से लोगों और सांस्कृतिक जुड़ाव हमारे संबंधों को आगे बढ़ाते रहे हैं।

Advertisement

नेपाल की विदेश मंत्री आरज़ू राणा देउबा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि हमने द्विपक्षीय हितों, नेपाल-भारत संबंधों के विभिन्न पहलुओं और आपसी सहयोग के आदान-प्रदान पर चर्चा की। हमें विश्वास है कि यह यात्रा नेपाल और भारत के बीच सदियों पुराने रिश्ते को और मजबूत करेगी।

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा 22 अगस्त तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार विदेश मंत्री की यह यात्रा भारत और नेपाल के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा के अनुरूप है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

दरअसल नेपाल भारत की पड़ोसी प्रथम नीति में प्राथमिकता वाला भागीदार है। आगामी यात्रा दोनों पक्षों को द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति पर चर्चा और समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगी और हमारे संबंधों को और आगे बढ़ाने में मदद करेगी।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट