Tuesday, November 24, 2026
Home National News PM मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो रेल विस्तार के दूसरे चरण का किया...

PM मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो रेल विस्तार के दूसरे चरण का किया उद्घाटन

पीएम, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 30,000 से अधिक घरों को मंजूरी देंगे और इन घरों के लिए पहली किस्त जारी करेंगे

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद मेट्रो रेल एक्सटेंशन (Ahmedabad Metro Rail expansion) के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। मेट्रो रेल नेटवर्क का दूसरा चरण गुजरात सरकार और केंद्र सरकार के सहयोग से गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जीएमआरसी) द्वारा विकसित किया गया है।

उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ सेक्शन 1 मेट्रो स्टेशन से गिफ्ट सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो में सफर किया। यह मेट्रो रेल एक्सटेंशन अहमदाबाद और गांधीनगर को जोड़ने वाली मेट्रो रेल सेवा का दूसरा चरण है।

पीएम, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 30,000 से अधिक घरों को मंजूरी देंगे और इन घरों के लिए पहली किस्त जारी करेंगे, साथ ही पीएमएवाई योजना के तहत घरों के निर्माण का शुभारंभ करेंगे। वह राज्य के लाभार्थियों को पीएमएवाई के शहरी और ग्रामीण दोनों खंडों के तहत तैयार घर भी सौंपेंगे।

इसके अलावा, वह भुज से अहमदाबाद तक भारत की पहली वंदे मेट्रो और नागपुर से सिकंदराबाद, कोल्हापुर से पुणे, आगरा कैंट से बनारस, दुर्ग से विशाखापत्तनम, पुणे से हुबली सहित कई वंदे भारत ट्रेनों एवं वाराणसी से दिल्ली तक पहली 20-कोच वाली वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

Advertisement
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान