Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (English) फैक्ट्री में कलेक्टर को देख GM गश खाकर गिर पड़े

फैक्ट्री में कलेक्टर को देख GM गश खाकर गिर पड़े

यहां बताना होगा कि शनिवार की रात आठ बजे करीब सोडा फैक्ट्री से क्लोरीन गैस रिसाव हुआ था

जीएम को उठाकर ले जाते हुए
Advertisement

अनूपपुर, 22 सितम्बर। रविवार को अमलाई (Amlai) स्थित OPM सोडा फैक्ट्री में हुए क्लोरीन गैस रिसाव स्थल का कलेक्टर हर्षल पंचोली निरीक्षण करने पहुंचे थे। कलेक्टर के फैक्ट्री में आते ही महाप्रबंधक अभिनाश बर्मन ग़श खाकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

कलेक्टर ने गैस रिसाव क्षेत्र का निरीक्षण किया प्रबंधन को भविष्य में ऐसे घटना न हो, इसके लिए सावधानी बरतने कहा। यहां बताना होगा कि शनिवार की रात आठ बजे करीब सोडा फैक्ट्री से क्लोरीन गैस रिसाव हुआ था। हवा में गैस के फैलाव से आसपास रहने वालों लोगों की आंखों में जलन होने लगी थी। सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था।

कलेक्टर ने शहडोल मेडिकल कॉलेज पहुंचकर प्रभावित मरीजों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा। साथ ही उत्तम स्वास्थ्य के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

गैस रिसाव स्थल का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर

 

Advertisement

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट