नागपुर, 18 अगस्त। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में यूनियन सदस्यता सत्यापन 2025 के पहले दिवस हिंद मजदूर सभा (HMS) ने बढ़त बनाई है।
सोमवार को डब्ल्यूसीएल के 12 एरिया में हुए यूनियन सदस्यता सत्यापन का जो परिणाम सामने आया है, इसके अनुसार एचएचएस को 560 सदस्यों की बढ़त मिली है।
इसे भी पढ़ें : कोयला मंत्री बोले – कर्मचारी की मृत्यु होने पर महिला आश्रितों को वैवाहिक स्थिति की परवाह किए बिना होगा नियोजन
पहले दिन एचएमएस को 3198 कामगारों का समर्थन मिला है। भारतीय मजदूर संघ (BMS) के खाते में 2638 सदस्य गए हैं। जबकि एटक 1942 और इंटक 716 के आंकड़ों के साथ क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर है। 12 में छह क्षेत्रों पर एमएचएस और छह पर बीएमएस की बढ़त है। डब्ल्यूसीएल में एचएमएस का दबदबा है।
एचएमएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोयला श्रमिक सभा के केन्द्रीय अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने कहा कि इस साल भी एचएमएस एक नम्बर पर रहेगा। श्री यादव ने कहा कि एचएमएस कामगारों के बीच बना रहता है और गंभीरता के साथ उनकी लड़ाई लड़ता है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









