Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया बोनस मीटिंग अपडेट : यूनियन ने संयुक्त रूप से प्रबंधन...

कोल इंडिया बोनस मीटिंग अपडेट : यूनियन ने संयुक्त रूप से प्रबंधन से इतनी डिमांड की

मानकीकरण समिति की बैठक सीआईएल चेयरमैन पीएम प्रसाद की अध्यक्षता में हो रही है।

आपस में चर्चा करते यूनियन के लीडर्स
Advertisement

नई दिल्ली, 29 सितम्बर। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के कामगारों का बोनस तय करने वाली मानकीकरण समिति की बैठक शुरू हो चुकी है। यह बैठक नई दिल्ली स्थित सीआईएल के कार्यालय में हो रही है। इससे पहले चारों यूनियन के लीडर्स ने आपस में चर्चा की और रणनीति बनाई।

बताया गया है कि यूनियन ने संयुक्त रूप से डेढ़ लाख रुपए की डिमांड तय की है और इसका प्रस्ताव प्रबंधन के समक्ष रखा है।

मानकीकरण समिति की बैठक सीआईएल चेयरमैन पीएम प्रसाद की अध्यक्षता में हो रही है। बैठक में बीएमएस से सुधीर घुरडे, मजरूल हक अंसारी, एचएमएस से नाथूलाल पाण्डेय, शिव कुमार यादव, एटक से रामेन्द्र सिंह, सीटू से डीडी रामनंदन सम्मिलित होंगे। इसी तरह अल्टरनेटिव मेंबर के तौर पर बीएमएस से यदगिरी सथाइहा, एचएमस से रियाज अहमद, एटक से हरिद्वार सिंह, सीटू से आरपी सिंह सम्मिलित हैं।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट