Friday, April 24, 2026
Home Industrial (English) Vedanta : दूसरी तिमाही में एल्यूमीनियम, जस्ता और लौह अयस्क उत्पादन में...

Vedanta : दूसरी तिमाही में एल्यूमीनियम, जस्ता और लौह अयस्क उत्पादन में वृद्धि

जिंक इंटरनेशनल में खनन धातु उत्पादन 34 प्रतिशत घटकर 44,000 टन रह गया, जो दूसरी तिमाही में 66,000 टन था।

Advertisement

वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) का जुलाई-सितंबर तिमाही में उसके एल्यूमीनियम, जस्ता और लौह अयस्क उत्पादन में वृद्धि हुई है। हालांकि, तिमाही के दौरान इस्पात, विदेशों में खनन धातु और तेल व गैस का उत्पादन घटा।

वेदांता ने बीएसई को दी सूचना में बताया कि दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में एल्यूमीनियम उत्पादन पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में तीन प्रतिशत बढ़कर 6,09,000 टन हो गया। जिंक इंडिया में बिक्री योग्य धातु उत्पादन 2,41,000 टन से बढ़कर 2,62,000 टन हो गया।

जिंक इंटरनेशनल में खनन धातु उत्पादन 34 प्रतिशत घटकर 44,000 टन रह गया, जो दूसरी तिमाही में 66,000 टन था। इस बीच, तेल व गैस उत्पादन 22 प्रतिशत घटकर 1,04,900 बीओईपीडी (प्रतिदिन तेल समतुल्य बेरल) रह गया, जो तिमाही के दौरान औसत दैनिक सकल प्रचालित उत्पादन है, जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही के 1,34,100 बीओईपीडी से कम है।

विक्रय योग्य लौह अयस्क का उत्पादन एक वर्ष पूर्व की समान अवधि के 12 लाख टन से बढ़कर 13 लाख टन हो गया। कुल बिक्री योग्य इस्पात उत्पादन 22 प्रतिशत घटकर 2,96,000 टन रह गया तथा बिजली की बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 432.2 करोड़ इकाई हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर अवधि में 404.7 करोड़ इकाई थी।

Advertisement

कंपनी ने कहा, ” दूसरी तिमाही में स्टील मेल्टिंग शॉप की बाधाओं को दूर करने और ऑक्सीजन संयंत्र के रखरखाव के कारण नियोजित बंद के कारण उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।”

 

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: