Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : 36,000 कर्मचारियों के खाते में पहुंचेंगे 295 करोड़ रुपए

SECL : 36,000 कर्मचारियों के खाते में पहुंचेंगे 295 करोड़ रुपए

प्रत्येक कर्मचारी को किया जाएगा 93,750 रुपए के बोनस का भुगतान

Advertisement

एसईसीएल (SECL) ने दशहरे से पहले अपने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दे दिया है। कंपनी द्वारा अपने 36000 से अधिक कर्मियों को लगभग 295 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा रहा है। कंपनी के प्रत्येक कर्मी के खाते में 93,750 रुपए के बोनस (परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवार्ड) के रूप में पहुंचेगे।

इसे भी पढ़ें : कोयला खदान में विस्फोट, 7 कामगारों की मौत

पिछले वर्ष एसईसीएल द्वारा कर्मियों को 93,750 रुपए के बोनस (Bonus) का भुगतान किया गया था और इस प्रकार इस वर्ष के बोनस में 10% से अधिक की वृद्धि हुई है।

वर्ष 2010 में कर्मियों को बोनस के रूप में 17,000 रुपए मिले थे और पिछले 12 वर्षों में कर्मचारियों के बोनस में 5 गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। अगर पूरे कोल इण्डिया को देखा जाए तो यहाँ दो लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इस प्रकार इन कर्मचारियों के मध्य 1850 करोड़ से अधिक की राशि का वितरण होगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : कोयला मंत्री ने WCL में ली समीक्षा बैठक, कहा- देश को कोयला क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने नए प्रोजेक्ट शुरू करना जरूरी

कोल इंडिया (CIL) एवं अनुषांगिक कंपनियों सहित सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL) के कामगारों का बोनस तय करने हेतु नई दिल्ली में हाल ही में बैठक आहूत की गई थी जिसमें कोल इण्डिया प्रबंधन व यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे थे। दिवाली से पहले बोनस पाकर सभी कर्मीगण अत्यंत हर्षित नज़र आए और बोनस के समयोचित भुगतान के लिए उनके द्वारा प्रबंधन को धन्यवाद दिया गया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: