Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कमॅर्शियल कोल माइनिंग : 67 में केवल 17 कोल ब्लॉक्स के लिए...

कमॅर्शियल कोल माइनिंग : 67 में केवल 17 कोल ब्लॉक्स के लिए बोलियां मिलीं, 31 कंपनियों ने दिखाई रूचि

10वें दौर में पेश की गई 61 कोयला खदानों में से 16 कोयला खदानों के लिए कुल 43 बोलियाँ प्राप्त हुईं

Advertisement

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर। सोमवार को कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal) के नामित प्राधिकरण ने वाणिज्यिक कोयला खदानों (Commercial coal mining) की नीलामी के 10वें दौर, 9 वें और 8 वें दौर के दूसरे प्रयास के लिए नीलीमी शुरू कर दी है। यह दौर 21 जून, 2024 को शुरू किया गया था और संभावित बोलीदाताओं को पर्याप्त समय देने के लिए बोली जमा करने की तिथि दो बार बढ़ाई गई थी।

ऑनलाइन बोलियों को डिक्रिप्ट किया गया और बोलीदाताओं की उपस्थिति में इलेक्ट्रॉनिक रूप से शुरू किया गया है। इसके बाद, बोलीदाताओं की उपस्थिति में ऑफ़लाइन बोली दस्तावेजों वाले सीलबंद लिफाफे भी खोले गए। बोलीदाताओं के लिए पूरी प्रक्रिया स्क्रीन पर प्रदर्शित की गई। इस दौर के तहत, कुल 45 बोलियाँ ऑनलाइन प्राप्त हुई हैं, हालाँकि, केवल 44 बोलियाँ भौतिक रूप में प्राप्त हुई हैं।

10वें दौर में पेश की गई 61 कोयला खदानों में से 16 कोयला खदानों के लिए कुल 43 बोलियाँ प्राप्त हुईं। जबकि, 9वें दौर के दूसरे प्रयास के तहत पेश की गई 5 खदानों के लिए केवल 1 बोली प्राप्त हुई और 8वें दौर के दूसरे प्रयास के तहत पेश की गई 1 खदान के लिए कोई बोली प्राप्त नहीं हुई।

नीलामी प्रक्रिया में कुल 31 कंपनियों ने अपनी बोलियाँ पेश की हैं। वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी में पहली बार 10 से अधिक नई कंपनियों ने भाग लिया है।

Advertisement

बोलियों का मूल्यांकन एक बहु-विषयक तकनीकी मूल्यांकन समिति द्वारा किया जाएगा और तकनीकी रूप से योग्य बोलीदाताओं को एमएसटीसी पोर्टल पर आयोजित की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक नीलामी में भाग लेने के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।

कोल ब्लॉक्स एवं बोली संख्या

1. बार्टाप- 3
2. भटगांव II एक्सटेंशन (बोझा) – 1
3. बिचारपुर दक्षिण – 1
4. बुंडू – 2
5. गारे पाल्मा IV/5 – 5
6. गवा पूर्व – 2
7. केरंडारी बीसी उत्तर – 6
8. मरवाटोला दक्षिण – 3
9. न्यू पत्रापाड़ा दक्षिण – 2
10. सराय पूर्व (दक्षिण) – 2
11. सेंदुरी – 1
12. टांडसी III और टांडसी III एक्सटेंशन – 1
13. तंगारडीही उत्तर – 1
14. उलिया गम्हारडीह – 11
15. उस्ताली उत्तर – 1
16. बैसी के पश्चिम में – 1
17. बादाम उत्तर – 1

कंपनी एवं बोली संख्या

1. एसीसी लिमिटेड – 1
2. अदास माइनिंग एंड इंफ्रा प्रा. लि. – 2
3. एएमआर इंडिया लिमिटेड – 1
4. अस्तविनायक टाउनशिप प्रा. लि. – 1
5. ऑरो कोल प्राइवेट लिमिटेड – 1
6. बारबारिक प्रोजेक्ट लिमिटेड – 1
7. डीएनए मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड – 1
8. इंड सिनर्जी लिमिटेड – 2
9. जय अम्बे रोडलाइन्स प्रा. लि. – 1
10. झारखंड एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग कंपनी लि. – 1
11. जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड – 1
12. जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड – 1
13. जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड – 1
14. लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड – 2
15. माइनवेयर एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड – 1
16. एनएलसी इंडिया लिमिटेड – 3
17. एनएमडीसी लिमिटेड – 1
18. एनआरएसकेएस माइंस एंड मिनरल्स प्रा. लि. – 1
19. एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड – 2
20. ओडिशा कोल एंड पावर लिमिटेड – 2
21. उड़ीसा अलॉय स्टील प्रा. लि. – 1
22. प्रा नूरवी कोल माइनिंग प्रा. लि. – 1
23. रायगढ़ नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड – 1
24. सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लि. – 2
25. श्रीजी नुरावी कोल माइनिंग एंड ट्रेडिंग प्रा. लि. – 2
26. सिंघल एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड – 2
27. एसएम स्टील्स एंड पॉवर लिमिटेड – 3
28. एसएमएस लिमिटेड – 1
29. सनफ्लैग आयरन एंड स्टील लिमिटेड – 1
30. थ्रीवेनी अर्थमूवर्स प्राइवेट लिमिटेड – 1
31. यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि. – 2

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: