Friday, April 24, 2026
Home National News एविएशन टरबाइन फ्यूल की कीमत बढ़ी, बढ़ सकता है हवाई किराया

एविएशन टरबाइन फ्यूल की कीमत बढ़ी, बढ़ सकता है हवाई किराया

औसत लागत के आधार पर ही घरेलू ऑयल मार्केटिंग कंपनियां भारत में एविएशन सेक्टर के लिए एटीएफ की कीमत का निर्धारण करती हैं

Advertisement

पिछले 2 महीने से लगातार कीमत में कटौती करने के बाद घरेलू ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। एटीएफ की कीमत में बढ़ोतरी होने के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 87,597.22 रुपये प्रति किलो लीटर से 2,941.50 रुपये बढ़कर 90,538.72 रुपये प्रति किलो लीटर हो गई है।

हर महीने की शुरुआत में फिक्स की जाती है कीमत

एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत हर महीने की शुरुआत में फिक्स की जाती है। कीमत तय करने के लिए एटीएफ के वेरिएबल इंटरनेशनल रेट का एवरेज निकाला जाता है और फिर डॉलर के सापेक्ष उसकी औसत लागत तय की जाती है। इस औसत लागत के आधार पर ही घरेलू ऑयल मार्केटिंग कंपनियां भारत में एविएशन सेक्टर के लिए एटीएफ की कीमत का निर्धारण करती हैं।

प्रमुख शहरों में एटीएफ की कीमत

Advertisement

आज एटीएफ की कीमत में हुई बढ़ोतरी के बाद मुंबई में इसकी कीमत 81,866.13 रुपये से बढ़ कर 84,642.91 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। इसी तरह कोलकाता में एटीएफ की कीमत 90,610.90 से बढ़ कर 93,392.79 रुपये प्रति किलो लीटर और चेन्नई में 90,964.43 से बढ़कर 93,957.10 रुपये प्रति किलोमीटर हो गई है।

हवाई जहाज के किराए में भी आ सकती तेजी

माना जा रहा है कि एटीएफ की कीमत में बढ़ोतरी होने से हवाई जहाज के किराए में भी तेजी आ सकती है। एविएशन सेक्टर में टोटल ऑपरेशनल कॉस्ट का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा एविएशन टरबाइन फ्यूल का ही होता है। इस तरह अगर एटीएफ की कीमत में उतार चढ़ाव होता है तो इससे एविएशन कंपनियों के ऑपरेशनल कॉस्ट पर भी असर पड़ता है।

टरबाइन फ्यूल को अभी तक जीएसटी के दायरे में नहीं

एविएशन टरबाइन फ्यूल को अभी तक जीएसटी के दायरे में नहीं लाया गया है। अलग-अलग शहरों में राज्य की कराधान व्यवस्था के तहत स्टेट वैट की दर के मुताबिक एविएशन टरबाइन फ्यूल पर कर की वसूली की जाती है, जिसकी वजह से अलग अलग शहरों में इसकी कीमत अलग अलग है। जीएसटी के दायरे में आने के बाद पूरे देश में इसकी कीमत एक स्तर पर आ जाएगी। सितंबर में ही केंद्र सरकार ने कहा था कि नेचुरल गैस और एविएशन टरबाइन फ्यूल को मौजूदा वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान ही जीएसटी सिस्टम के तहत लाने के लिए काम किया जा रहा है।

source : DD News

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: