Tuesday, June 2, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया स्थापना दिवस पर WCL को 10 पुरस्कारों से नवाजा गया

कोल इंडिया स्थापना दिवस पर WCL को 10 पुरस्कारों से नवाजा गया

कोल इंडिया मुख्यालय, कोलकता, में आयोजित स्थापना दिवस के कार्यक्रम में दिए गए अवार्ड

Advertisement

कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वें स्थापना दिवस पर वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) को 06 कॉरपोरेट अवार्ड तथा 04 व्यक्तिगत उत्कृष्टता अवार्ड से सम्मानित किया गया।

स्थापना दिवस के कार्यक्रम में वेकोलि को सुरक्षा तथा समग्र परफॉरमेंस के लिए प्रथम पुरस्कार (Corporate Award on Safety / Corporate Award for Performance), पर्यावरण प्रबंधन, स्वच्छता पखवाड़ा तथा विभागीय कैपेसिटी यूटिलाइजेशन के लिए द्वितीय (Corporate Award on Environment Management / Corporate Award on Swachchata Pakhwada / Corporate Award on Highest Departmental Capacity Utilisation) एवं स्टार रेटिंग – उत्कृष्ट अनुषंगी कंपनी की श्रेणी में तृतीय पुरस्कार (Corporate Award on Star Rating – Best Performing Subsidiary) से सम्मानित किया गया।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में वेकोलि के वणी क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री ए. सी. सिंह को सर्वोत्कृष्ट क्षेत्रीय महाप्रबंधक (Best Area GM), श्री जयंत अलकरी को सर्वोत्कृष्ट विभागाध्यक्ष (Best HoD) एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री बी. के. श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (सिविल) को व्यक्तिगत उत्कृष्टता अवार्ड (Individual Excellence Award) से सम्मानित किया गया। कंपनी में नवाचार की श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए श्री आशुतोष वर्मा, महाप्रबंधक (उत्खनन), श्री विनय पांडे, महाप्रबंधक (उत्खनन), श्री वंका कामेश, उप महाप्रबंधक (उत्खनन), श्री जी. पी. वर्मा, उप-प्रबंधक (उत्खनन), श्री शिवाजी शिंदे, फोरमैन एवं श्री कुशल सोयाम, फिटर को सयुक्त रूप से ‘एन कुमार इनोवेशन अवार्ड (N Kumar Innovation Award)’ से सम्मानित किया गया।

उक्त पुरस्कार कोलकाता में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि माननीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी, कोयला मंत्रालय के सचिव श्री विक्रम देव दत्त, सीआईएल चेयरमैन श्री पी. एम. प्रसाद, कोयला मंत्रालय की अपर सचिव श्रीमती रूपिंदर बरार एवं श्रीमती विस्मिता तेज के कर कमलों से सीएमडी श्री जे. पी. द्विवेदी एवं विजेताओं ने ग्रहण किए।

Advertisement

सम्मान समारोह में अमेरिका, कोलंबिया में आयोजित आयएमआरसी 2024, अंतर्राष्ट्रीय माइन रेस्क्यू प्रतियोगिता में ओवर-ऑल द्वितीय स्थान हासिल करने वाली विजेता टीम के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

इस टीम में वेकोलि के महाप्रबंधक (रेस्क्यू) श्री दिनेश बिसेन, अधीक्षक रेस्क्यू श्री के. वी. मुरुगेसन, इंस्ट्रक्टर श्री आर. के. सुमन, उप प्रबंधक (खनन) श्री टी. रमेश, सहायक प्रबंधक (खनन) श्री बी. रामकृष्ण, सहायक प्रबंधक (खनन) श्री संतोष एम, सहायक प्रबंधक (खनन) श्री वैभव दुबे, प्रबंधन प्रशिक्षु श्री पवन कल्याण, माइनिंग सरदार श्री पियूष जमबुलकर तथा माइनिंग सरदार श्री वाजिद अली शामिल थे।

सभी को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इसी प्रकार आयएमआरसी 2024 में जज के तौर पर शामिल होने वाले श्री शेख मुजाहिद आज़म, प्रबंधक (खनन) एवं श्री एम. विष्णु, उप प्रबंधक (खनन) को सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

सीएमडी श्री जे. पी. द्विवेदी ने इन उपलब्धियों का श्रेय पूरी टीम डब्लूसीएल को दिया तथा सभी को बधाई दी। कोल इंडिया स्थापना दिवस पर वेकोलि को मिले इस सम्मान से टीम डब्लूसीएल में हर्ष व्याप्त है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: