Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : सीएमडी भटगांव क्षेत्र में, जगन्नाथपुर ओसीएम में लिया खनन कार्यों...

SECL : सीएमडी भटगांव क्षेत्र में, जगन्नाथपुर ओसीएम में लिया खनन कार्यों का जायज़ा

दौरे के अगले चरण में सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा द्वारा भटगांव क्षेत्र स्थित सोलर परियोजना का निरीक्षण किया गया।

Advertisement

बिलासपुर, 12 दिसम्बर। गुरुवार को एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा भटगांव क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। दौरे के दौरान वे क्षेत्र की जगन्नाथपुर ओसीएम पहुंचे जहां उन्होंने कोयला उत्पादन एवं ओबी गतिविधियों का निरीक्षण किया।

कोर टीम से चर्चा करते हुए उन्होंने खदान के उत्पादन-उत्पादन की समीक्षा की एवं उत्पादन की गति बढ़ाने हेतु टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विदित हो कि जगन्नाथपुर ओसीएम वित्तीय वर्ष 24-25 में 3.5 मिलियन टन कोयला उत्पादन के लक्ष्य की ओर अग्रसर है।

सोलर प्लांट के कार्यसंचालन की समीक्षा की

Advertisement

दौरे के अगले चरण में सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा द्वारा भटगांव क्षेत्र स्थित सोलर परियोजना का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सोलर प्लांट के कार्यसंचालन की समीक्षा की तथा प्लांट से सौर ऊर्जा उत्पादन को लेकर टीम से चर्चा की।

एसईसीएल के भटगांव क्षेत्र की इस ग्राउंड माउंटेड ग्रिड कनेक्टेड सोलर परियोजना की क्षमता 20 मेगावाट है और इसे गत वित्त वर्ष में ही कमीशन किया गया है।

कोयला उत्पादन के साथ-साथ एसईसीएल सोलर परियोजनाओं को विकसित कर नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए एक नेट-पॉज़िटिव कंपनी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट