Wednesday, April 22, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर छत्तीसगढ़ ट्रांसमिशन कंपनी के 10 कर्मियों को उत्कृष्टता सम्मान, प्रबंध निदेशक ने...

छत्तीसगढ़ ट्रांसमिशन कंपनी के 10 कर्मियों को उत्कृष्टता सम्मान, प्रबंध निदेशक ने दिया प्रशस्ति पत्र

संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्र ने किया एवं आभार प्रदर्शन मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) वीरेंद्र कुमार दीक्षित ने किया।

Advertisement

 रायपुर। रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी Chhattisgarh Transmission Company) ने क्षेत्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्यों के लिये 10 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।

डंगनिया मुख्यालय स्थित सेवाभवन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री आरके शुक्ला ने कर्मियों को एक हजार रूपए नगद, प्रमाण पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया।

ट्रांसमिशन कंपनी की सुश्री लिलेश्वरी वैष्णव (कार्यालय सहायक श्रेणी- एक, अति. उच्चदाब नि. एवं सं., बिलासपुर), श्री सुखराम (लाइन सहायक श्रेणी-दो, टी.एल.एम, उपसंभाग, बिलासपुर), श्री हर्षदीप वारे (सहायक अभियंता, मीटर रिले परीक्षण संभाग, रायगढ़), श्री महेश कुमार चंद्रा (लाइन परिचारक संविदा, 132 केवी उपकेंद्र, कोरबा पूर्व), श्री बसंत कुमार देवांगन (परिचारक श्रेणी-1, लाइन, बेल्टमैन, 220 केवी उपकेंद्र, भाटापारा), श्री प्रेमचंद वर्मा (परिचारक श्रेणी-एक, लाइन, कार्यपालन अभियंता, कर्मशाला, भिलाई), सुश्री नमिता विभा लकरा (कार्यपालन अभियंता, भार प्रेषण केंद्र, रायपुर), श्रीमती भारती पिल्लै (कार्यालय सहायक श्रेणी-2, मानव संसाधन, रायपुर), श्री पंकज देवांगन (डाटा एंट्री ऑपरेटर, मानव संसाधन, रायपुर), श्री जितेंद्र कुमार वर्मा (कार्यालय सहायक श्रेणी-2, लाइन, रायपुर) को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्र ने किया एवं आभार प्रदर्शन मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) श्री वीरेंद्र कुमार दीक्षित ने किया।

Advertisement

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशकगण सर्वश्री केएस मनोठिया, एमएस चौहान, संजय पटेल, आरसी अग्रवाल, जी आनंद राव विशेष रूप से उपस्थित थे।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: