Thursday, June 11, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL सीएमडी द्विवेदी ने कुसमुंडा, गेवरा और दीपका परियोजना का दौरा किया

SECL सीएमडी द्विवेदी ने कुसमुंडा, गेवरा और दीपका परियोजना का दौरा किया

गेवरा खदान संचालन का जायजा लेते हुए उन्होंने उत्पादन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की तथा कार्यप्रणाली को उत्कृष्ट बनाने के कई निर्देश दिए।

Advertisement

कोरबा, 02 फरवरी। रविवार को सीएमडी जेपी द्विवेदी ने एसईसीएल (SECL) की मेगा परियोजनाओं का दौरा किया। कुसमुंडा खदान में उन्होंने डिपार्टमेंटल व आउटसोर्सिंग पैच का अवलोकन किया। सीएमडी ने एफएमसी फेस-3 साइट को भी देखा तथा गतिविधियों का निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़ें : एसईसीएल सीएमडी डा. मिश्रा हुए सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई, जानें उन्होंने क्या कहा

गेवरा खदान संचालन का जायजा लेते हुए उन्होंने उत्पादन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की तथा कार्यप्रणाली को उत्कृष्ट बनाने के कई निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के सभी विभागाध्यक्षों के साथ एक संक्षिप्त बैठक की, जिसमें इस वर्ष के उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा किया गया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि टीमवर्क और समर्पण से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : जेपी द्विवेदी ने SECL सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया, क्षेत्रीय महाप्रबंधकों के साथ की बैठक

Advertisement

दीपका खदान में निरीक्षण के दौरान वे प्रत्येक पैच में गये तथा खनन गतिविधियों को देखा। उन्होंने एरिया कोर टीम से लक्ष्य प्राप्ति तथा उसकी योजना पर चर्चा की।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: