Thursday, June 11, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL के सीएमडी द्विवेदी ने SECR के जीएम तरुण प्रकाश से की...

SECL के सीएमडी द्विवेदी ने SECR के जीएम तरुण प्रकाश से की मुलाकात

सीईडब्लूआरएल और सीईआरएल रेल कॉरिडोर परियोजनाओं के शीघ्र निष्पादन पर चर्चा, *पर्याप्त रेल रेकों की आपूर्ति पर बल

Advertisement

बिलासपुर, 3 फरवरी : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMS) जे.पी. द्विवेदी ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में सीईडब्लूआरएल (CEWRL) एवं सीईआरएल (CERL) रेल कॉरिडोर परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए सहयोगी रणनीति पर विशेष चर्चा की गई।

लगभग 10 हज़ार करोड़ की लागत से विकसित की जा रही ये परियोजनाएँ रायगढ़ व कोरबा अंचल में 300 किलोमीटर के रेलवे ट्रेक का विकास करेंगी जिससे कोयले के त्वरित परिवहन को बल मिलेगा तथा नेटवर्क कंजेशन से राहत मिलेगी ।

बैठक में कोयला परिवहन को सुगम बनाने के लिए एसईसीएल को रेलवे रेक की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया, विशेष रूप से रायगढ़ क्षेत्र (बरौद एवं छाल साइलो/साइडिंग) तथा बैकुंठपुर क्षेत्र (चर्चा साइडिंग) में रेल रेल की उपलब्धता पर चर्चा हुई ।

एसईसीएल और एसईसीआर के बीच यह समन्वय कोयला खनन क्षेत्रों में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने, निर्बाध कोयला परिवहन सुनिश्चित करने और लॉजिस्टिक्स सिस्टम को अधिक कुशल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Advertisement

एसईसीएल और एसईसीआर मिलकर बुनियादी ढांचे के विकास एवं रेल परियोजनाओं को गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलेगी।

बैठक के दौरान एसईसीएल के निदेशक तकनीकी श्री एन फ्रेंकलिन जयकुमार, सर के साथ रहे ।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: