Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर पाली महोत्सव में Balco की स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने परोसे छत्तीसगढ़ी...

पाली महोत्सव में Balco की स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने परोसे छत्तीसगढ़ी व्यंजन

आयोजन में आए अतिथियों और दर्शकों ने महिलाओं के प्रयास की प्रशंसा की और उनके आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाए गए कदम की सराहना की गई।

Advertisement

पाली महोत्सव (Pali Mahotsav) में बालको (Balco) की स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा परोसे गए छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। पारंपरिक स्वाद और स्थानीय व्यंजनों की खुशबू ने महोत्सव में सभी को अपनी ओर आकर्षित किया है। आंगतुकों को स्वाद के साथ अपने पांरपरिक व्यंजन का लुत्फ लेने का अवसर प्राप्त हुआ है।

स्वं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के इस प्रयास ने ना केवल छत्तीसगढ़ी खानपान को बढ़ावा दिया बल्कि अपने आत्मनिर्भरता के सफर को भी मजबूती दी है। इसके अलावा प्रदर्शनी में स्टॉल के माध्यम से बालको के सामुदायिक विकास कार्यों व एल्यूमिनियम उत्पादन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

कंपनी के आत्मनिर्भर भारत में एल्यूमिनियम उत्पादन के योगदान के अलावा शिक्षा उन्नयन, युवा स्वावलंबन, महिला सशक्तितरण, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना विकास संबंधी कई परियोजनाओं की जानकारी दी। महोत्सव में खूबसूरत पारंपरिक थीम के साथ सजाए गए स्टॉल्स मेले में आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Advertisement

आयोजन में आए अतिथियों और दर्शकों ने महिलाओं के प्रयास की प्रशंसा की और उनके आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाए गए कदम की सराहना की गई।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट