Advertisement
नई दिल्ली, 28 फरवरी। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की 237 वीं बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कर्मचारियों के भविष्य निधि पर 2024-25 के लिए ब्याज दर 8.25% तय की गई है।
फरवरी 2024 में, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 2023-24 के लिए ब्याज दर को मामूली बढ़ाकर 8.25% कर दिया था, जो 2022-23 में 8.15% थी।
मार्च 2022 में, EPFO ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए PF पर ब्याज दर घटाकर 8.1% कर दी थी, जो चार दशक में सबसे कम थी। इससे पहले 2020-21 में यह दर 8.5 प्रतिशत थी।
EPF पर 8.1% ब्याज दर 1977-78 के बाद सबसे कम थी, जब ब्याज दर 8% थी।
Advertisement
Advertisement









