Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल एसईसीएल ने की 302 माइनिंग सरदारों की भर्ती

एसईसीएल ने की 302 माइनिंग सरदारों की भर्ती

कोयला खान विनियम 2017 के तहत माइनिंग सरदार एक वैधानिक पद है, जो खदानों के सुरक्षित और प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Advertisement

एसईसीएल (SECL) ने माइनिंग सरदार (mining sardar) भर्ती परीक्षा में सफल रहे 302 उम्मीदवारों को नियुक्ति आदेश (पोस्टिंग ऑर्डर) जारी कर दिए हैं। 19 मार्च, 2025 को एसईसीएल मुख्यालय से यह आदेश जारी किए गए हैं और संबंधित उम्मीदवारों को भेजे गए हैं।

इसे भी पढ़ें : कोल माइंस के लिए भूमि देने वाले भू- स्वामियों की पोतियों को भी मिलेगी नौकरी, हाईकोर्ट का आर्डर

कोयला खान विनियम 2017 के तहत माइनिंग सरदार एक वैधानिक पद है, जो खदानों के सुरक्षित और प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। माइनिंग सरदार की जिम्मेदारी होती है कि वह खान अधिनियम, विनियमों और आदेशों के पालन को सुनिश्चित करे और किसी भी उल्लंघन की जानकारी शीघ्र ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दे।

एसईसीएल ने माइनिंग सरदार के 350 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की थी, जिसके लिए 8000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 302 सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जा रही है।

Advertisement

एसईसीएल क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह भर्ती प्रक्रिया न केवल क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार सुनिश्चित करने में सहायक होगी, बल्कि खनन उद्योग की सुरक्षा और संचालन को भी मजबूती प्रदान करेगी।

इसे भी पढ़ें : CMPFO के DHFL में 727 करोड़ रुपए डूबने का मामला संसद में उठा, देखें वीडियो :

इस अवसर पर एसईसीएल सीएमडी जेपी द्विवेदी एवं निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास द्वारा सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट