Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया : ड्रेस कोड होगा लागू, मीटिंग में बनी सहमति, कमेटी...

कोल इंडिया : ड्रेस कोड होगा लागू, मीटिंग में बनी सहमति, कमेटी तय करेगी रंग

ड्रेस धुलाई के लिए वाशिंग भत्ता भी कमेटी तय करेगी

Advertisement

कोलकाता, 21 मार्च। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) एवं अनुषांगिक कंपनियों के कामगारों के लिए ड्रेस कोड लागू होगा। शुक्रवार को सीआईएल प्रबंधन और यूनियन के बीच वर्चुअल बैठक का आयोजन हुआ। इसमें ड्रेस कोड (Dress Code) लागू करने को लेकर सहमति बनी।

इसे भी पढ़ें : एसईसीएल ने की 302 माइनिंग सरदारों की भर्ती

इस वर्चुअल बैठक में सीआईएल के निदेशक कार्मिक विनय रंजन, सभी अनुषांगिक कंपनियों के सीएमडी उपस्थित रहे। सीआईएल एपेक्स कमेटी के सदस्य डीडी रामनंदन, रमेन्द्र कुमार, नाथूलाल पाण्डेय, के. लक्ष्मा रेड्डी की भी मौजूदगी रही।

ड्रेस कोड लागू करने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी यह तय करेगी ड्रेस का रंग कौन सा होगा। ड्रेस कोड कामगारों, अधिकारियों एवं ठेका श्रमिकों पर भी लागू होगा। ड्रेस के साथ जुता भी प्रदान किया जाएगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : कोल माइंस के लिए भूमि देने वाले भू- स्वामियों की पोतियों को भी मिलेगी नौकरी, हाईकोर्ट का आर्डर

ड्रेस धुलाई के लिए वाशिंग भत्ता भी कमेटी तय करेगी। यहां बताना होगा कि पिछले दिनों नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने ड्रेस कोड लागू करने का ऐलान किया था।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट