Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल CBI की ECL के मुगमा एरिया में रेड, पीएफ क्लर्क और एक...

CBI की ECL के मुगमा एरिया में रेड, पीएफ क्लर्क और एक अन्य रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बताया गया कि मुगमा एरिया की खुदिया कोलियरी के इलेक्ट्रिक विभाग में कार्यरत उमेश प्रसाद सिंह 31 मार्च, 2025 को रिटायर होने वाले थे।

Advertisement

धनबाद। सोमवार को सीबीआई (CBI) ने धनबाद जिले में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के मुगमा एरिया में पीएफ क्लर्क अरविंद कुमार राय और एक अन्य कर्मी शीतल बाउरी को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

ईसीएल के दो-तीन अन्य कर्मचारियों से सीबीआई पीएफ एवं ग्रेच्युटी के भुगतान के नाम पर होने वाली कमीशनखोरी के संबंध में पूछताछ कर रही है।

बताया गया कि मुगमा एरिया की खुदिया कोलियरी के इलेक्ट्रिक विभाग में कार्यरत उमेश प्रसाद सिंह 31 मार्च, 2025 को रिटायर होने वाले थे। इस उपलक्ष्य में कार्यालय में फेयरवेल भी होना था। उन्होंने रिटायरमेंट पर पीएफ और ग्रेच्युटी की रकम लेने के लिए आवेदन जमा किया था।

कोलियरी के कार्मिक विभाग में पीएफ से जुड़े मामले डील करने वाले अरविंद कुमार राय ने उनकी फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। उमेश प्रसाद सिंह ने इसकी शिकायत सीबीआई के धनबाद स्थित कार्यालय में की।

Advertisement

शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई टीम ने ट्रैप की योजना तैयार की। उमेश प्रसाद सिंह ने तय योजना के अनुसार, सोमवार को पीएफ क्लर्क अरविंद कुमार राय को रिश्वत की रकम देने के लिए कॉल किया, तो उसने अपने अधीन काम करने वाले शीतल बाउरी को इस राशि का भुगतान करने को कहा।

उसने यह भी कहा कि बाउरी के जरिए उसे रुपए मिल जाएंगे। इसके बाद उमेश प्रसाद सिंह ने शीतल बाउरी को 15 हजार रुपए दे दिए। इसके कुछ देर बाद ही शीतल यह रकम अरविंद कुमार राय को देने पहुंचा, तो सीबीआई की टीम ने दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई की टीम मामले में कार्मिक विभाग के दो अन्य कर्मचारियों शंकर चौहान एवं अजय कुमार मंडल को भी पूछताछ के लिए अपने ईसीएल के मुगमा एरिया गेस्ट हाउस ले गई है। टीम ने कार्यालय से प्रिंटर, फाइल और चारों कर्मियों का मोबाइल जांच के लिए जब्त किया है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट