Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL में CMPF एवं पेंशन संबंधी समस्याओं के मूल कारणों की पहचान...

WCL में CMPF एवं पेंशन संबंधी समस्याओं के मूल कारणों की पहचान कर उसके समाधान का चल रहा काम

सभी क्षेत्रो से आए हुए अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा द्वारा रोज मर्रा की समस्या का CDAC द्वारा निराकरण किया गया।

Advertisement

कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आज WCL मुख्यालय में C- Cares पोर्टल से संबंधित समस्याओं पर C-DAC, CMPFO एवं WCL के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

WCL के निदेशक (मानव संसाधन) डा. हेमंत शरद पांडे की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में CMPF एवं पेंशन संबंधी समस्याओं के मूल कारणों की पहचान कर उसके शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने पर कार्यवाही हुई।

बैठक में OTP संबंधित त्रुटियाँ, लेजर प्रविष्टियों में विसंगतियाँ, नए कर्मचारियों को समय पर CMPF नंबर आवंटित न होना, दस्तावेज़ अपलोड में समस्याएं, Claim प्रक्रिया में देरी एवं CMPF द्वारा लौटाए गए मामलों के पुनः मैपिंग में जटिलता आदि मुद्दों पर गहनता से विचार-विमर्श कर C-Cares पोर्टल से संबंधित समस्याओं का निवारण तथा भविष्य में उसके सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए कार्यवाही की गई।

इस बैठक में C- DAC के संयुक्त निदेशक मोहित, एन.ई.डी.पी.सी हैदराबाद के क्षेत्रीय आयुक्त हरी पचौरी, CMPFO नागपुर रीजन के क्षेत्रीय आयुक्त शशांक रायजादा, WCL के महाप्रबंधक (औद्योगिक संबंध) पी. नरेंद्र कुमार, मुख्यप्रबंधक (पेंशन पीएफ) पी.एस लाल, (प्रबंधक)पेंशन/पीएफ) प्रियेशा चौरसिया उपस्थित रही। सभी क्षेत्रो से आए हुए अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा द्वारा रोज मर्रा की समस्या का CDAC द्वारा निराकरण किया गया।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट