Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन पहुंचे गेवरा मेगा प्रोजेक्ट, खनन कार्यों का लिया...

एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन पहुंचे गेवरा मेगा प्रोजेक्ट, खनन कार्यों का लिया जायजा

उन्होंने अनुबंधित एजेंसियों के कार्य निष्पादन की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisement
एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन द्वारा 18 अप्रैल 2025 को गेवरा मेगा प्रोजेक्ट का दौरा कर खनन कार्यों का जायजा लिया गया। इस मौके पर उन्होंने परियोजना के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की और विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की।
श्री दुहन ने भूमि अधिग्रहण की प्रगति, मुआवजे के वितरण की स्थिति तथा मानसून की तैयारी की जानकारी ली।
उन्होंने निर्देश दिया कि जिन मामलों में मुआवजे का वितरण लंबित है, उन्हें प्राथमिकता से निपटाया जाए और सभी संबंधित विभागों के समन्वय से कार्यों में तेजी लाई जाए।
उन्होंने अनुबंधित एजेंसियों के कार्य निष्पादन की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, वार्षिक कार्य योजना (AAP) के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में अब तक हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई।
सीएमडी ने HEMM (Heavy Earth Moving Machinery) की उपलब्धता, उपयोगिता और मरम्मत की स्थिति की समीक्षा की तथा मशीनों के अधिकतम उत्पादक उपयोग पर बल दिया। उन्होंने विभागीय निष्पादन की भी गहन समीक्षा की और बेहतर परिणामों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: