Tuesday, November 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में एसईसीएल का कदम: 12 नए इलेक्ट्रिक वाहनों...

ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में एसईसीएल का कदम: 12 नए इलेक्ट्रिक वाहनों की हुई शुरुआत

इन इलेक्ट्रिक वाहनों को तीन वर्षों की अवधि के लिए किराए पर लिया गया है और इन्हें एसईसीएल मुख्यालय में तैनात किया जाएगा।

Advertisement

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) मुख्यालय के रोड परिवहन बेड़े में आज 12 नए इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicles) शामिल किए गए। इस हेतु मुख्यालय बिलासपुर में आयोजित समारोह में आज एसईसीएल सीएमडी श्री हरीश दुहन द्वारा, श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना/परियोजना) एवं श्री हिमांशु जैन, मुख्य सतर्कता अधिकारी विभागाध्यक्षों, अधिकारी- कर्मचारी की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इसे भी पढ़ें :  कमॅर्शियल माइनिंग : 12वें दौर में 25 कोयला खदानों की होगी नीलामी, अगले माह प्रक्रिया होगी शुरू

इन इलेक्ट्रिक वाहनों को तीन वर्षों की अवधि के लिए किराए पर लिया गया है और इन्हें एसईसीएल मुख्यालय में तैनात किया जाएगा। यह पहल एसईसीएल द्वारा अपने मुख्यालय एवं परिचालन क्षेत्रों में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे अभियानों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

अब तक एसईसीएल में कुल 48 इलेक्ट्रिक वाहन लगाए जा चुके हैं और इन 12 नए वाहनों के शामिल होने से यह संख्या बढ़कर 60 हो गई है। यह कदम पर्यावरण संरक्षण के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Advertisement

इलेक्ट्रिक वाहन कार्बन उत्सर्जन को कम करने, वायु गुणवत्ता में सुधार लाने तथा जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता को घटाने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह पहल एसईसीएल की दीर्घकालिक सतत विकास रणनीति का एक प्रमुख हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें : कोयला मंत्रालय ने भूमिगत कोयला खनन को बढ़ावा देने कई परिवर्तनकारी नीतिगत उपायों का शुभारंभ किया

इस अवसर पर एसईसीएल के सीएमडी श्री हरीश दुहन ने कहा, “एसईसीएल में इलेक्ट्रिक वाहनों की शुरुआत हमारे परिचालन को अधिक हरित और सतत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। एक उत्तरदायी सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम के रूप में हम पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को अपनाकर एक सकारात्मक उदाहरण स्थापित करना चाहते हैं।”

इन वाहनों की को भारत सरकार के गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के माध्यम से अनुबंधित किया गया है।

Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान