Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल इस दिन आएंगे कोल इंडिया के वित्तीय वर्ष 2024-25 के नतीजे, डिविडेंड...

इस दिन आएंगे कोल इंडिया के वित्तीय वर्ष 2024-25 के नतीजे, डिविडेंड का ऐलान भी संभव

संभवतः 7 मई 2025 को चौथी तिमाही के नतीजों के साथ कारोबारी साल 2024-25 के लिए अंतिम डिविडेंड का ऐलान भी कर सकता है।

Advertisement

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे के लिए 7 मई को बोर्ड की बैठक आयोजित होगी। बोर्ड बैठक में मंजूरी मिलने के बाद ही कंपनी की ओर से नतीजे जारी किए जाएंगे।

कोल इंडिया के के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक बुधवार, 7 मई 2025 को होगी, जिसमें 31 मार्च 2025 को समाप्त चौथी तिमाही और पूरे कारोबारी साल के लिए ऑडिटेड वित्तीय नतीजों (स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड) पर विचार, अप्रुवल और रिकॉर्ड किया जाएगा।

कोल इंडिया प्रबंधन संभवतः 7 मई 2025 को चौथी तिमाही के नतीजों के साथ कारोबारी साल 2024-25 के लिए अंतिम डिविडेंड का ऐलान भी कर सकता है। इस बैठक में डिविडेंड देने का फैसला होता है तो अगले आम सालाना बैठक (एजीएम) में शेयरहोल्डर्स से भी इसकी मंजूरी ली जाएगी।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट