Tuesday, April 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल मई में उत्पादन बढ़ा, कोयला कंपनियों के मौजूदा कोयला भंडार में 29.18%...

मई में उत्पादन बढ़ा, कोयला कंपनियों के मौजूदा कोयला भंडार में 29.18% की वृद्धि

कोयला उत्‍पादन में यह वृद्धि देश के कुल कोयला उत्पादन में कैप्टिव/कमर्शियल खनन के बढ़ते योगदान को दर्शाती है।

Advertisement

देश के कोयला उत्पादन और प्रेषण में मई 2025 में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगातार वृद्धि देखी गई। यह वृद्धि कोयला मंत्रालय के इस क्षेत्र में निरंतर आपूर्ति और परिचालन स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।

मई 2025 के दौरान देश में कुल कोयला उत्पादन 86.24 मीट्रिक टन (अनंतिम) तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में उत्पादित 83.96 मीट्रिक टन से अधिक है। मई 2025 के दौरान कैप्टिव/ वाणिज्यिक खदानों से उत्पादन 16.93 मीट्रिक टन (अनंतिम) रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान दर्ज 13.83 मीट्रिक टन से अधिक की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। कोयला उत्‍पादन में यह वृद्धि देश के कुल कोयला उत्पादन में कैप्टिव/कमर्शियल खनन के बढ़ते योगदान को दर्शाती है।

31.05.2025 तक कोयला कंपनियों के मौजूदा कोयला भंडार में 29.18 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 94.98 मीट्रिक टन की तुलना में 122.69 मीट्रिक टन तक पहुंच गई। यह वृद्धि देश भर में कोयला उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि का प्रमाण है।

Advertisement

कोयला मंत्रालय सतत विकास, कोयले की उपलब्धता में सुधार लाने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोयला क्षेत्र सकारात्मक गति के साथ देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: