Monday, June 29, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कमर्शियल कोल माइनिंग : 12वें दौर की नीलामी में हिस्सा लेने WCL...

कमर्शियल कोल माइनिंग : 12वें दौर की नीलामी में हिस्सा लेने WCL ने जमा की बोली

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने इसके पहले 11वें दौर की नीलामी में भाग लेते हुए माकरधोकड़ा- 2 कोल ब्लॉक हासिल किया था।

Advertisement

नागपुर, 18 जून। कोल इंडिया की अनुषांगिक कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड अब दूसरा कमर्शियल कोल ब्लॉक हासिल करने की दौड़ में है। इसी साल डब्ल्यूसीएल ने दहेगांव माकरधोकड़ा-IV ((Dahegaon Makardhokda-IV)) कोल ब्लॉक को नीलामी के जरिए प्राप्त किया था।

इसे भी पढ़ें : कोयला मंत्रालय ने 200वीं कोयला खदान के आवंटन के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों की 12वें दौर की नीलामी के तहत कोल ब्लॉक हासिल करने के लिए वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने बोली जमा की है। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने संभवतः तांबिया साउथ (Tambia South) कोल ब्लॉक  के लिए बोली जमा की है। यह कोल ब्लॉक मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में स्थित पेंच कन्हान तवा कोलफील्ड्स में है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि तांबिया कोल ब्लॉक के लिए किन- किन कंपनियों ने बोली जमा की है। जब बोलियां खुलेंगी तक इसका पता चलेगा।

इसे भी पढ़ें : WCL : निदेशक HR डॉ. पांडे ने सुरक्षा विभाग के असैनिक कार्यों की समीक्षा की

Advertisement

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने इसके पहले 11वें दौर की नीलामी में भाग लेते हुए माकरधोकड़ा- 2 कोल ब्लॉक हासिल किया था। कमर्शियल कोल माइनिंग की नीलामी के तहत कोल ब्लॉक हासिल करने वाली डब्ल्यूसीएल कोल इंडिया की पहली कंपनी बनी थी। अब दूसरी बार भी डब्ल्यूसीएल द्वारा कमर्शियल कोल माइनिंग की नीलामी में भागीदारी की जा रही है।

यहां बताना होगा कि डब्ल्यूसीएल ने दहेगांव माकरधोकड़ा-2 कोयला खदान हेतु वेस्टिंग ऑर्डर भी प्राप्त कर लिया है।

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें