Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) माइनिंग सात और पांच सितारा रेटिंग वाली 98 खदानों का होगा सम्मान

सात और पांच सितारा रेटिंग वाली 98 खदानों का होगा सम्मान

इस कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2023-24 के लिए 3 सात सितारा रेटिंग वाली खदानों और 95 पांच सितारा रेटिंग वाली खदानों को सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement

खान मंत्रालय का अधीनस्थ कार्यालय भारतीय खान ब्यूरो (Indian Bureau of Mines) वर्ष 2023- 24 के लिए देश भर में सात और पांच सितारा रेटिंग वाली खदानों के प्रदर्शन को मान्यता देने के लिए एक भव्य समारोह की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। 07.07.2025 को जयपुर में होने वाले सम्मान समारोह में कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति, हितधारक और अतिथि शामिल होंगे।

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्य अतिथि बनने की सहमति दे दी है तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। खान मंत्रालय के अपर सचिव संजय लोहिया भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

2014-15 में परिकल्पित खानों की स्टार रेटिंग ने खदान संचालकों के बीच सकारात्मक और प्रतिस्पर्धी माहौल को बढ़ावा देने के लिए खनन समुदाय के भीतर व्यापक प्रशंसा प्राप्त की है। केंद्रीय मंत्री द्वारा दी गई मान्यता और प्रदर्शन की राष्ट्रीय स्तर की मान्यता ने खनिकों को अपने कामकाज में सुधार करने के लिए बहुत प्रेरित किया है जिससे खनन उद्योग के साथ-साथ स्थानीय समुदायों को भी ठोस लाभ मिला है।

यह कार्यक्रम सतत् विकास ढांचे के भीतर देश भर में खनन कार्यों का मूल्यांकन करता है जिसका मुख्य उद्देश्य वर्तमान और भावी पीढ़ियों के सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय कल्याण की रक्षा करते हुए समावेशी विकास को बढ़ावा देना है।

Advertisement

इस कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2023-24 के लिए 3 सात सितारा रेटिंग वाली खदानों और 95 पांच सितारा रेटिंग वाली खदानों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: