Thursday, August 13, 2026
Home State News Chhattisgarh बालकोनगर में आयोजित भगवान जगन्नाथ बहुड़ा यात्रा उत्सव में उमड़े भक्तजन

बालकोनगर में आयोजित भगवान जगन्नाथ बहुड़ा यात्रा उत्सव में उमड़े भक्तजन

यात्रा बालकोनगर के विभिन्न मार्गों से होते हुई राममंदिर तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र की स्थापना कर उनकी आराधना की

Advertisement

बालकोनगर, 05 जुलाई : उत्कल भारती सेवा समिति, बालको द्वारा भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा (Lord Jagannath Bahuda Yatra) धूमधाम से आयोजित की गई। बालको (Balco) के मुख्य प्रचालन अधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी सहित अनेक बालको अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और नगरवासियों ने धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया।

5 जुलाई को तीनों भाई-बहन महाप्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा बहुड़ा यात्रा के दौराम गुंडिचा मंदिर (रामलीला मैदान) से अपने घर (राम मन्दिर) वापस आएं।

श्री आशुतोष द्विवेदी की अगुवाई में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर पुण्य अर्जित किया। रथ के आगे चल रहे कर्मा नर्तकों के दल ने तालबद्ध नृत्य से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बहुड़ा यात्रा बालकोनगर के विभिन्न मार्गों से होते हुई राममंदिर तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र की स्थापना कर उनकी आराधना की।

Advertisement

27 जून से 05 जुलाई पूरे 9 दिनों तक मौसी के घर रहकर महाप्रभु जगन्नाथ घर वापस आएं। बालकोनगर में 44 वर्षों से रथ यात्रा उत्सव आयोजित किए जाने की परंपरा है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट