Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन टाटा पावर के कर्मचारियों का वेज रिवीजन, वेतन में 25 हजार तक...

टाटा पावर के कर्मचारियों का वेज रिवीजन, वेतन में 25 हजार तक की बढ़ोतरी

कंपनी प्रबंधन और टाटा पावर इम्प्लाइज यूनियन के बीच हुए समझौते के मुताबिक कर्मचारियों के वेतन में 19,596 से 25,613 रुपए तक की वृद्धि हुई है।

Advertisement

जमशेदपुर, 08 जुलाई। मंगलवार को टाटा पावर (Tata Power) के कर्मचारियों का हुआ 4 साल का वेज रिवीजन (Wage revision) हुआ। टाटा पावर इम्प्लाइज यूनियन तथा झारखण्ड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय के नेतृत्व में यह वेतन समझौता किया गया।

कंपनी प्रबंधन और टाटा पावर इम्प्लाइज यूनियन के बीच हुए समझौते के मुताबिक कर्मचारियों के वेतन में 19,596 से 25,613 रुपए तक की वृद्धि हुई है। प्रति माह वेतन में होने वाली इस बढ़ोतरी में मिनिमम गारंटेड बेनिफिट के तहत मूल वेतन (बेसिक) में 16.46 फीसदी की वृद्धि की गई है। अन्य भत्तों में 14,850 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वेज रिवीजन में अपग्रेडेशन की अवधि में एक वर्ष घटाया गया है।

टाटा पावर जोजोबेड़ा प्लांट में 01 जनवरी, 2025 से वेज रिवीजन लंबित था। प्रबंधन और यूनियन के बीच चार वर्ष (01 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2028) के लिए समझौता हुआ है।

इनकी रही उपस्थिति

Advertisement

समझौते के दौरान श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर, कंपनी प्रबंधन से हिमल तिवारी (सीएचआरओ, चीफ सस्टेनेबिलिटी और सीएसआर), अरुण बहुगुणा (क्लस्टर एचआर हेड (जनरेशन)), बल्लव सिंह (चीफ-कॉरपोरेट आईआर और एचआर पॉलिसीज और प्रोसेस), बासुदेव हांसदा (सीईओ आईईएल और चीफ जमशेदपुर ऑपरेशंस), विजय रामचंद्र मोरजे (हेड बिजनेस एचआर ट्रांसमिशन), मनीष तिवारी (हेड बिजनेस एचआर, जोजोबेड़ा), कुंदन कुमार (चीफ ओएंडएम, जमशेदपुर), अंशुक डे (सीएफओ आईईएल और हेड-एफएंडए (जोजोबेड़ा और हल्दिया)), शुभोजित घोष (लीड एसोसिएट बिजनेस एचआर और ईएसएंडए जोजोबेड़ा), आस्तिक गोखले (लीड एसोसिएट बिजनेस एचआर और ईएसएंडए जोजोबेड़ा), नीरज सिंह (लीड एसोसिएट एचआर और ईएसएंडए जोजोबेड़ा) तथा टाटा पावर इम्प्लाइज यूनियन की तरफ से राकेश्वर पांडे (अध्यक्ष), पंकज रॉय (उपाध्यक्ष), पिंटू श्रीवास्तव (महामंत्री), सुरेश कुमार सिंह (सहायक सचिव), मुकेश कुमार (कोषाध्यक्ष), श्री कुमार आलोक, राजेश कुमार, संजीव कुमार चौधरी व देवशंकर तिवारी (समिति सदस्य) मौजूद थे।

समझौते के प्रमुख बिन्दु :

  • वेतन में औसतन 21,200 रुपए की वृद्धि
  • 31 दिसंबर, 2024 के बेसिक में 100 फीसद परिवर्तनशील महंगाई भत्ते का विलय
  • मिनिमम गारंटेड बेनिफिट के तहत मूल वेतन (बेसिक) में 16.46 फीसद की वृद्धि
  • वार्षिक यात्रा भत्ता को बढ़ाकर 48,000 रुपए सालाना किया गया
  • वार्षिक उपहार को बढ़ाकर 51,000 रुपए सालाना किया गया
  • यूनियन कर्मचारियों के बच्चों की चिकित्सा सुविधा को 25 वर्ष तक बढ़ाया गया
  • रिटायरमेंट गिफ्ट को बढ़ाकर 70,000 रुपए किया गया
  • रिटायरमेंट एक्सग्रेसिया को बढ़ाकर 91,400 रुपए किया गया
  • अंतिम संस्कार सहायता राशि को बढ़ाकर 30,000 रुपए (दो अवसर पर) किया गया

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट