Friday, June 26, 2026
Home Industrial (हिंदी) कॉर्पोरेट Aviva India ने ‘अवीवा भारत बाल विकास योजना’ शुरू की, अर्ध-शहरी परिवारों...

Aviva India ने ‘अवीवा भारत बाल विकास योजना’ शुरू की, अर्ध-शहरी परिवारों को बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने में मिलेगी मदद

इस योजना में कम से कम उम्र 3 साल और अधिकतम उम्र 50 साल तक के लोग शामिल हो सकते हैं। पॉलिसी की अवधि 12 से 30 साल तक हो सकती है

Advertisement

नई दिल्ली, 14 जुलाई 2025: प्रमुख निजी जीवन बीमा कंपनी अवीवा इंडिया (Aviva India) ने अपनी नई जीवन बीमा योजना – अवीवा भारत बाल विकास योजना – लॉन्च की है। यह एक बचत योजना है जिसमें जीवन बीमा भी शामिल है। इसका मकसद ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों के परिवारों को उनके बच्चों के भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा देना है।

यह योजना केवल ₹1,000 प्रति महीने की प्रीमियम से शुरू होती है और इसमें पॉलिसी पूरी होने पर तय राशि मिलती है, साथ ही जीवन बीमा का लाभ भी मिलता है। इससे परिवार उच्च शिक्षा, स्किल ट्रेनिंग या छोटे व्यवसाय जैसी जरूरी जरूरतों की पहले से तैयारी कर सकते हैं।

इस योजना में कम से कम उम्र 3 साल और अधिकतम उम्र 50 साल तक के लोग शामिल हो सकते हैं। पॉलिसी की अवधि 12 से 30 साल तक हो सकती है और परिपक्वता की अधिकतम उम्र 80 साल है। प्रीमियम भरने के विकल्प भी लचीले हैं – मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना।

अगर बीमा अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो नामांकित व्यक्ति (nominee) को निम्न में से सबसे अधिक राशि दी जाएगी:

Advertisement
  • कुल तय मृत्यु बीमा राशि, या
  • मृत्यु के समय की सरेंडर वैल्यू (गारंटीड या स्पेशल, जो ज्यादा हो), या
  • कुल जमा की गई प्रीमियम राशि का X%** (कम से कम 105%)

अवीवा इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, विनीत कपाही ने कहा: “अवीवा भारत बाल विकास योजना, उन आम परिवारों की उम्मीदों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो मेट्रो शहरों से बाहर रहते हैं। यह एक आसान और लक्ष्य आधारित योजना है जो बिना किसी जटिलता के माता-पिता को अपने बच्चों के सपनों को सुरक्षित करने में मदद करती है ।”

इस योजना में तय समय पर गारंटीड रकम मिलती है, जिससे बच्चे के भविष्य के लिए वित्तीय सहायता सुनिश्चित होती है। इसके साथ ही, टैक्स में छूट का लाभ भी मिलता है (जैसा कानून में निर्धारित है)। यह योजना अवीवा के उस संकल्प को दिखाती है जिसमें वह केवल बड़े शहरों तक सीमित न रहकर असली भारत तक पहुंचकर आर्थिक सुरक्षा देने का प्रयास कर रही है।

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें