Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन कोयला कामगारों को भी मिले स्मार्टफोन और लैपटॉप का लाभ, HMS नेता...

कोयला कामगारों को भी मिले स्मार्टफोन और लैपटॉप का लाभ, HMS नेता नाथूलाल ने उठाई मांग

नाथूलाल पाण्डेय ने सीआईएल (CIL) चेयरमैन एवं निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र लिखा है

Nathulal Pandey
Nathulal Pandey
Advertisement

कोरबा, 14 जुलाई। कोयला कामगारों को भी अधिकारियों की तरह मोबाइल और लैपटॉप खरीदी का लाभ देने की मांग उठने लगी है। इस संदर्भ में HMS से सम्बद्ध कोयला श्रमिक सभा के महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय ने सीआईएल (CIL) चेयरमैन एवं निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र लिखा है।

एचएमएस नेता नाथूलाल पाण्डेय ने यह लिखा :

श्रमिकों के लिए कोई भी सुविधा की मांग करने पर, प्रबंधन की ओर से हमेशा उसमें कटौती करने की प्रवृत्ति देखी जाती है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोल इंडिया प्रबंधन श्रमिकों के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है। हाल ही में कोल इंडिया लिमिटेड ने केवल अधिकारियों को स्मार्ट फ़ोन और लैपटॉप की खरीद के लिए प्रतिपूर्ति की एक योजना को मंजूरी दी है और तत्काल प्रभाव से इसका कार्यान्वयन हेतु एक परिपत्र भी जारी किया है। इस अवसर पर मैं श्रमिकों की ओर से श्रमिकों के लिए भी स्मार्ट फ़ोन और लैपटॉप खरीदने की सुविधा प्रदान करने की मांग करता हूँ।

यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि कोयला श्रमिक कोयला उद्योग के रीढ़ की हड्डी माना जाता है और यदि श्रमिकों को स्मार्ट फ़ोन और लैपटॉप दिया जाए तो इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और इसका परिणाम वे अधिक से अधिक कोयला उत्पादन करके देंगे।

Advertisement

अतः आप से अनुरोध है कि इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए जाए ताकि श्रमिकों को भी स्मार्ट फ़ोन और लैपटॉप की प्रतिपूर्ति मिल सके।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट