Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL : वणी नॉर्थ क्षेत्र में लंबित पीएफ एवं पेंशन मामलों को...

WCL : वणी नॉर्थ क्षेत्र में लंबित पीएफ एवं पेंशन मामलों को निपटाने लगा समाधान शिविर

CMPFO क्षेत्रीय आयुक्त श्री शशांक रायज़ादा ने पारदर्शी व समयबद्ध निपटान पर बल देते हुए ‘C-Cares’ पोर्टल की उपयोगिता पर एक संक्षिप्त कार्यशाला ली

Advertisement

WCL वणी नॉर्थ क्षेत्र में 18 जुलाई को CMPFO नागपुर द्वारा लंबित पी.एफ एवं पेंशन मामलों के त्वरित निपटारे हेतु समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर “प्रयास” (PRAYAS – Prompt Resolution for Assured Access to Social Security) पहल के अंतर्गत 12वीं त्रिपक्षीय समन्वय समिति बैठक के साथ आयोजित हुआ।

बड़ी संख्या में पेंशनभोगियों ने अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं। क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री एम. संजीवा रेड्डी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्री जी.पी. खन्ना, श्री आर.के. सिंह, नागपुर मुख्यालय के अधिकारी, सभी इकाइयों के HR अधिकारी एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

CMPFO क्षेत्रीय आयुक्त श्री शशांक रायज़ादा ने पारदर्शी व समयबद्ध निपटान पर बल देते हुए ‘C-Cares’ पोर्टल की उपयोगिता पर एक संक्षिप्त कार्यशाला ली।

Advertisement

शिविर में लंबित मामलों की समीक्षा कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए। कई शिकायतों का स्थल पर ही समाधान हुआ, जिससे पेंशनभोगियों में संतोष व विश्वास का वातावरण बना।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट