Tuesday, April 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : महामाया खुली खदान परियोजना के 15 विस्थापितों को मिला नियुक्ति...

SECL : महामाया खुली खदान परियोजना के 15 विस्थापितों को मिला नियुक्ति पत्र

इस अवसर पर नियुक्ति प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों के परिजन भी उपस्थित रहे

Advertisement

एसईसीएल भटगांव क्षेत्र अंतर्गत प्रस्तावित महामाया खुली खदान परियोजना द्वारा ग्राम जरही के 15 भू-आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर नियुक्ति प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों के परिजन भी उपस्थित रहे।

क्षेत्रीय महाप्रबंधक दिलीप बोबडे ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देते हुए शुभकामनाएं दीं एवं उन्हें कड़ी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि इसी दिन जिला सूरजपुर के कलेक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना समिति की बैठक के दौरान महामाया खुली खदान परियोजना से संबंधित नियुक्ति प्राप्त भू-आश्रितों ने कलेक्टर, सूरजपुर एस. जयवर्धन से सौजन्य भेंट कर अपना आभार प्रकट किया एवं एसईसीएल प्रबंधन से मिले सहयोग के बारे में भी कलेक्टर को अवगत कराया।

इस दौरान महाप्रबंधक, भटगाँव क्षेत्र दिलिप माधवराव बोबडे, डिप्टी कलेक्टर, सूरजपुर, एसडीएम एवं तहसीलदार, प्रतापपुर, स्टाफ़ अधिकारी (मानव संसाधन) राजकुमार शर्मा उपस्थित रहे।

Advertisement

इस अवसर पर उपस्थित भू-आश्रितों एवं उनके परिजनों ने एसईसीएल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस रोजगार अवसर से उन्हें न केवल आर्थिक सुरक्षा मिली है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी एक नई दिशा स्थापित हुई है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: