अदाणी पॉवर (Adani Power) ने बांग्लादेश को बिजली की आपूर्ति बढ़ा दी है। झारखंड के गोड्डा में स्थित अदाणी के कोयला आधारित पावर प्लांट से बांग्लादेश को बिजली का निर्यात अक्टूबर से दिसंबर, 2025 के दौरान सालाना आधार पर 38 फीसदी बढ़ा है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दोनों सरकारों के डेटा के आधार पर बताया है कि इस दौरान 2.25 अरब किलोवाट-घंटे बिजली की आपूर्ति की गई।
यह बढ़ोतरी तब दर्ज की गई है जब भारत और बांग्लादेश के रिश्ते काफी बिगड़ चुके हैं और बांग्लादेश में सरकार द्वारा गठित एक पैनल ने अदाणी समूह की बिजली आपूर्ति को महंगा बताया है।
अदाणी पॉवर ने 2023 की शुरुआत में बांग्लदेश को बिजली भेजना शुरू किया था। साल 2024 में बांग्लादेश की बिजली में भारत की हिस्सेदारी 12 फीसदी थी, जो 2025 में बढ़कर रिकॉर्ड 15.6 फीसदी हो गई।
अदाणी पॉवर का झारखंड स्थित पावर प्लांट दो अरब डॉलर की लागत से बना है। इस प्लांट में 800 मेगावाट की दो यूनिट है। साल 2017 में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के साथ 25 साल के अनुबंध के तहत इसे स्थापित किया गया था।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
source : dw.com









