WCL में 28.01.2026 को श्री संदीप एस. परांजपे ने निदेशक (तकनीकी / परियोजना एवं योजना) का पदभार ग्रहण किया। श्री परांजपे के वेकोलि आगमन पर वेकोलि के निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया।
श्री परांजपे ने वर्ष 1991 में श्री रामदेवबाबा कमला नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज, नागपुर विश्वविद्यालय से माइनिंग इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है तथा उन्हें कोयला खनन क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का समृद्ध एवं व्यापक अनुभव प्राप्त है।
पाथाखेड़ा एवं सावनेर में 16 वर्षों के भूमिगत खनन अनुभव के साथ-साथ उन्होंने प्रबंधन, भूमि अधिग्रहण, परियोजना क्रियान्वयन, उत्पादन, खान नियोजन, कोयला गुणवत्ता तथा माइन क्लोज़र जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में गहन विशेषज्ञता अर्जित की है।
वेकोलि में निदेशक (तकनीकी / परियोजना एवं योजना) का दायित्व संभालने से पूर्व, उन्होंने एसईसीएल (SECL) के सोहागपुर क्षेत्र में क्षेत्रीय महाप्रबंधक तथा तत्पश्चात सीएमडी, एसईसीएल के विशेष कार्य अधिकारी (OSD) के रूप में कार्य करते हुए कंपनी को महत्वपूर्ण संचालनात्मक एवं रणनीतिक योगदान प्रदान किया।
श्री परांजपे के द्वारा निदेशक (तकनीकी / परियोजना एवं योजना) का पदभार ग्रहण पर सभी विभागों के विभागाध्यक्षों तथा अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









