Thursday, April 16, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला मंत्रालय के अपर सचिव एवं सीआईएल चेयरमेन का ECL दौरा, रुफटॉप...

कोयला मंत्रालय के अपर सचिव एवं सीआईएल चेयरमेन का ECL दौरा, रुफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए 486 kwp क्षमता के रूफ़टॉप सौर ऊर्जा संयंत्रों का डिजिटल उद्घाटन किया।

Advertisement

आसनसोल। कोयला मंत्रालय के अपर सचिव एम नागराजू एवं कोल इंडिया के चेयरमैन पीएम प्रसाद ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के एक दिवसीय दौरे पहुंचे। सीएमडी समीरन दत्ता भी साथ रहे।

उन्होंने सोनपुर बाजारी क्षेत्र के अंतर्गत सोनपुर बाजारी परियोजना का व्यू प्वाइंट से अवलोकन किया। सोनपुर बजारी क्षेत्र के महालक्ष्मी कोयला पैच की समीक्षा की व अधिकारियों के साथ प्रोजेक्ट बैठक कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए 486 kwp क्षमता के रूफ़टॉप सौर ऊर्जा संयंत्रों का डिजिटल उद्घाटन किया। भारत सरकार के नेट ज़ीरो लक्ष्य को पाने की दिशा में ईसीएल का यह एक महत्त्वपूर्ण कदम

सोनपुर बजारी क्षेत्र के अतिथि गृह में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दौरे पर आए अधिकारियों ने शिरकत की।

Advertisement

इस अवसर पर निदेशक (वित्त) मो. अंज़ार आलम, निदेशक (कार्मिक) आहुती स्वाईं, निदेशक (तकनीकी) योजना व परियोजना नीलेन्दु कुमार सिंह एवं निदेशक (तकनीकी) संचालन नीलाद्रि रॉय, मुख्य सतर्कता अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक सोनपुर बाजारी क्षेत्र आनंद मोहन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अपर सचिव एम. नागराजू एवं कोल इंडिया के चेयरमेन पी.एम. प्रसाद ने कहा कि 2024 ईसीएल के लिए स्वर्णिम उपलब्धियां लेकर आएगा और विश्वास जताया कि इस वर्ष ईसीएल उत्पादन में 35 फीसदी वृद्धि दर्ज करेगा। भविष्य में प्रस्तावित कोल गैसीफिकेशन संयंत्र लगने से पूरे कोयलांचल की तस्वीर बदल जाएगी और विकास को नई दिशा प्रदान होगी।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: