Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला मंत्रालय के अपर सचिव नागराजू ने की SECL मेगा परियोजनाओं की...

कोयला मंत्रालय के अपर सचिव नागराजू ने की SECL मेगा परियोजनाओं की समीक्षा

मेगा परियोजनाओं की टीमों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से वर्ष 24- 25 के लिए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए योजनाओं की जानकारी दी।

Advertisement

कोरबा, 24 अप्रेल। एसईसीएल प्रवास पर आए कोयला मंत्रालय के अपर सचिव एम नागराजू कोरबा जिले में स्थित गेवरा हाउस में एसईसीएल (SECL) की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद एवं सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा भी उपस्थित रहे।

बैठक में कोयला खनन एवं डिस्पैच से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। अपर सचिव श्री नागराजू ने एसईसीएल की मेगापरियोजनाओं से एफ़एमसी के जरिये ईको-फ्रेंडली तरीके से डिस्पैच, खदान विस्तार, ज़मीन अधिग्रहण तथा पुनर्स्थापन, कोयला खनन के लिए पर्यावरण-हितैषी सरफेस माइनर, कंटीन्यूअस माइनर, कोल क्रशिंग आदि पर ज़ोर दिया।

बैठक के दौरान गेवरा, दीपका एवं कुसमुंडा मेगा परियोजनाओं की टीमों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से वर्ष 24- 25 के लिए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए योजनाओं की जानकारी दी।

आगमन पर अपर सचिव एम नागराजू को सुरक्षा टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए अपर सचिव द्वारा स्थानीय सब्जी विक्रेताओं को वेल्फेयर किट का वितरण भी किया गया एवं पौधरोपण भी किया गया।

Advertisement

इससे पहले कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद के एसईसीएल पहुँचने पर सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

समीक्षा बैठक में एसईसीएल निदेशकगण, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय महाप्रबन्धकगण उपस्थित रहे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट