Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला मंत्रालय के अपर सचिव ने किया रायगढ़ क्षेत्र का दौरा, एमडीओ...

कोयला मंत्रालय के अपर सचिव ने किया रायगढ़ क्षेत्र का दौरा, एमडीओ मोड पर दी गई खदान का लिया जायजा

एमडीओ मोड पर संचालन के लिए पेलमा कोलियरीज को दी गयी पेलमा ओसी खदान का दौरा किया एवं परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।

Advertisement

बिलासपुर, 23 अप्रेल। मंगलवार को कोयला मंत्रालय के अपर सचिव एम. नागराजू एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र (SECL Raigarh Area) के दौरे पर पहुंचे। रायगढ़ क्षेत्र में नागराजू द्वारा पिछले वर्ष एमडीओ मोड पर संचालन के लिए पेलमा कोलियरीज को दी गयी पेलमा ओसी खदान का दौरा किया एवं परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।

गत वर्ष एसईसीएल ने रायगढ़ क्षेत्र में अवस्थित पेलमा खुली खदान के संचालन के लिए पेलमा कोलियरीज (Pelma Collieries) के साथ समझौते किया था। समझौते के अनुसार पेलमा कोलियरीज अगले 20 वर्षों तक खदान का संचालन करेगी जिसके तहत इस परियोजना की डिज़ाइनिंग, फाइनेंसिंग, प्रोक्योरमेंट, निर्माण, संचालन एवं रख-रखाव से जुड़ी सभी गतिविधियों की ज़िम्मेदारी पेलमा कोलियरीज की होगी।

20 वर्ष की अवधि के दौरान खदान से कुल 219 मिलियन टन से अधिक कोयला निकाला जाना प्रस्तावित जिसमें एक वर्ष में अधिकतम 15 मिलियन टन कोयला निकालने का लक्ष्य रखा गया है। खदान से उच्च गुणवत्ता वाला जी-12 ग्रेड का कोयला निकाला जाएगा।

दौरे के दौरान अपर सचिव नागराजू ने सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा के साथ मिलकर पौधारोपण किया एवं एसईसीएल द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।

Advertisement

दौरे के दौरान निदेशक (वित्त) जी श्रीनिवासन, क्षेत्रीय महाप्रबंधक रायगढ़ क्षेत्र डॉ हेमंत शरद पांडे एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी सर के साथ रहे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट