सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में गईं

माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर उन्होंने ये जानकारी साझा की है। ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं हल्के लक्षणों के साथ COVID-19 पॉज़िटिव पाई गई हूं।

नई दिल्ली, 03 जून। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोविड पॉज़िटिव होने के अगले ही दिन उनकी बेटी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी खुद के कोविड पॉज़िटिव होने की जानकारी दी है।

माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर उन्होंने ये जानकारी साझा की है। ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं हल्के लक्षणों के साथ COVID-19 पॉज़िटिव पाई गई हूं।

सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगी जो मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी आवश्यक सावधानी बरतें।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing