Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल भारत का कोयला आयात 7.7% बढ़कर 26.82 करोड़ टन पर पहुंच गया

भारत का कोयला आयात 7.7% बढ़कर 26.82 करोड़ टन पर पहुंच गया

एमजंक्शन सर्विसेज के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इससे पिछले वित्त वर्ष में भारत ने 24.90 करोड़ टन कोयला का आयात था।

Advertisement

समुद्री मार्ग से ढुलाई की कीमतें घटने और गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ने की संभावना के चलते बीते वित्त वर्ष (2023-24) में भारत का कोयला आयात (coal imports) 7.7 प्रतिशत बढ़कर 26.82 करोड़ टन पर पहुंच गया है।

बी2बी ई-कॉमर्स कंपनी एमजंक्शन सर्विसेज के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इससे पिछले वित्त वर्ष में भारत ने 24.90 करोड़ टन कोयला का आयात था। मार्च, 2024 में भी भारत का कोयला आयात बढ़ा है। यह पिछले साल के समान महीने के 2.11 करोड़ टन से बढ़कर 2.39 करोड़ टन पर पहुंच गया है। मार्च में आयातित कुल कोयले में गैर-कोकिंग कोयले का आयात 1.53 करोड़ टन रहा, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष के समान महीने में यह 1.38 करोड़ टन था।

मार्च में कोकिंग कोयले का आयात 53.4 लाख टन रहा, जो इससे पिछले साल के समान महीने में 39.6 लाख टन था। बीते वित्त वर्ष में गैर-कोकिंग कोयले का आयात 17.59 करोड़ टन रहा, जो 2022-23 में 16.24 करोड़ टन था। कोकिंग कोयले का आयात 2023-24 में 5.72 करोड़ से बदसलूक टन रहा, जबकि 2022-23 में 5.44 करोड़ टन रहा था।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: