सीटू (CITU) से सम्बद्ध ऑल इंडिया कोल वर्कर्स फेडरेशन (AICWF) की वर्किंग कमेटी की दो दिवसीय बैठक तेलंगाना स्थित रामागुंडम में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एआईसीडब्ल्यूएफ के अध्यक्ष जीके श्रीवास्तव ने की एवं संचालन महासचिव डीडी रामानंद ने किया।
बैठक में सीटू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप दत्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तपन सेन, AICWF के सचिव आरपी सिंह, वीएम मनोहर सहित देश के विभिन्न कोयला क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में कोयला उद्योग की वर्तमान स्थिति, चार लेबर कोड, निजीकरण, श्रमिक अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा, कार्यस्थल सुरक्षा तथा संगठनात्मक मजबूती से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही मजदूर हितों की रक्षा और संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









