joe biden america
joe biden america

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन-नैटो और रूस के बीच आज होने वाली महत्वपूर्ण बैठक से पहले अमरीका ने यूरोप के गठबंधन सहयोगियों के साथ गतिविधियां तेज कर दी हैं।

अमरीका ने स्‍पष्‍ट किया है कि पूर्व में नैटो की भागीदारी, गतिविधियों और इसके विस्तार को कम करने का रूस का प्रस्ताव गैर-जरूरी है और उसने चेतावनी दी है कि रूस ने यूक्रेन में कोई आक्रामक कार्रवाई की तो, इसके गंभीर परिणाम होंगे।

तीन दौर की वार्ता की श्रृंखला में आज दूसरी बैठक हो रही है। हाल ही में यूक्रेन से लगी सीमा पर रूस के सैन्य निर्माण को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

अमेरीकी विदेश मंत्री वेंडी शेरमेन ने सोमवार को जिनेवा में रूस के विदेशमंत्री सर्गेई रयाबकोव से मुलाकात की थी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing