कोरबा (IP News).  चालू वित्तीय वर्ष की अप्रेल-दिसम्बर 2020 की अवधि में देश का घरेलू एल्यूमिनियम उत्पादन 26 लाख 57 हजार 838 टन रहा, जो कि टारगेट से कुछ कम है। लक्ष्य 26 लाख 58 हजार 572 टन का था। इसी तरह 2019 के मुकाबले उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई है। 2019 में समान अवधि में 30 लाख 44 हजार 243 टन एल्यूमिनियन उत्पादन हुआ था।

बालको ने 2019 के मुकाबले बढ़ाया उत्पादन

भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) एक मात्र कंपनी है, जिसने 2019 के मुकाबले उत्पादन में बढ़ोतरी की है। अप्रेल से दिसम्बर 2020 की अवधि में बालको ने 4,25,574 टन उत्पादन किया। जबकि 2019 में यह आंकड़ा 4,19,872 टन पर था।

नाल्को और हिंडाल्को पिछड़े

नाल्को ने 2019 में 3,16,402 टन उज्पादन दर्ज किया था। 2020 में कंपनी ने 3,06,276 टन उत्पादन किया।
हिंडाल्को का 2020 में 913243 टन उत्पादन हुआ। जबकि 2019 में 12,94,502 टन उत्पादन हुआ था।
वेदांता लिमिटेड ने 2019 में अप्रेल से दिसम्बर की अविध में 10,13,467 टन उत्पादन किया था। 2020 में समान अवधि में 10,12,745 टन उत्पादन हुआ।

देखें कंपनीवार विवरण:

नालको :

क्षमता: 4,60,000 (टन)
लक्ष्य (अप्रेल-दिस.): 3,18,400
उत्पादन (अप्रेल-दिस.) : 3,06,276
लक्ष्य (दिसम्बर): 33,000
उत्पादन (दिसम्बर): 36,022

बालको :

क्षमता: 5,70,000 (टन)
लक्ष्य (अप्रेल-दिस.): 4,25,733
उत्पादन (अप्रेल-दिस.) : 4,25,574
लक्ष्य (दिसम्बर): 49,306
उत्पादन (दिसम्बर): 49,225

हिंडाल्को :

क्षमता: 13,46,000 (टन)
लक्ष्य (अप्रेल-दिस.): 9,19,633
उत्पादन (अप्रेल-दिस.) : 9,13,243
लक्ष्य (दिसम्बर): 1,07,925
उत्पादन (दिसम्बर): 1,07,530

वेदांता लिमिटेड :

क्षमता: 17,50,000 (टन)
लक्ष्य (अप्रेल-दिस.): 9,94,806
उत्पादन (अप्रेल-दिस.) : 10,12,745
लक्ष्य (दिसम्बर): 1,14,219
उत्पादन (दिसम्बर): 1,25,919

विश्व स्तर पर खपत से ज्यादा प्रोडक्शन

चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में विश्व स्तर पर 16.75 मिलियन टन एल्यूमिनियम का उत्पादन हुआ। जबकि खपत 16.42 मिलियन टन रही। दिसम्बर में London Metal Exchange (LME) 2017.90 यूएस डाॅलर प्रति टन रही। जबकि नवम्बर में LME 1932.12 यूएस डाॅलर प्रति टन थी।

 

 

  • Website Designing