लद्दाख में सेना की गाड़ी नदी में गिरी, सात जवानों की मौत, 19 घायल

गंभीर घायलों को वायु सेना की मदद से वेस्टर्न कमान के अस्पताल भेजा जा रहा है। ये जवान परतापुर से एडवांस पोस्ट पर जा रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ। अभी घटना की पूरी जानकारी नहीं मिली है।

नई दिल्ली, 27 मई।  केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में लेह जिले के तुरतुक के पास एक वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के सात जवानों की मौत हो गई और 19 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना आज सुबह वाहन के चालक द्वारा नियंत्रण खोने के कारण हुई और वाहन फिसल कर श्योक नदी में जा गिरा।

सूत्रों के अनुसार आज सुबह 22 मराठा ली के 26 जवान परतापुर ट्रांजिट शिविर से तुरतुक सेक्टर में सब-सेक्टर हनीफ के अग्रिम स्थल पर जा रहे थे।

सात सैनिक दुर्घटना स्थल पर मृत पाए गए। गंभीर रूप से घायल 19 जवानों को हंडर फील्ड यूनिट ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सेना के विमान से चंडीगढ़ ले जाया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लद्दाख में एक दुर्घटना में भारतीय सेना के सात सैनिकों की हुई मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि वे वाहन दुर्घटना में वीर सैनिकों की मृत्यु पर दुखी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और वे घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि घायलों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing