कोरबा, 9 मई। भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (Balco) ने वित्तीय वर्ष 2025- 26 में पांच लाख 92 हजार टन उत्पादन दर्ज किया। 2024- 25 में यह आंकड़ा पांच लाख 87 हजार टन था।
इधर, बालको की एल्युमिनियम उत्पादन क्षमता बढ़कर 7.03 लाख टन हो गई है। पहले क्षमता 5.70 लाख टन सालाना थी। स्मेल्टर संयंत्र का विस्तार का कार्य चल रह है। इसके अंतर्गत एक नई पॉटलाइन के प्रारंभ होने से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी हुई है।
विस्तार कार्य पूरा हो जाने के बाद बालको की एल्युमिनियम उत्पादन क्षमता एक मिलियन टन से अधिक हो जाएगी।
दूसरी ओर वेदांता समूह की कंपनी वेदंाता लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025- 26 में 18.57 लाख टन एल्युमिनियम उत्पादन दर्ज किया है। 2024- 25 में 18.30 मिलियन टन उत्पादन हुआ था।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









