कोरबा, 28 जून (IndustrialPunch Desk) : कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों के लाखों कर्मचारियों के लिए अगले कुछ दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं। NCWA-XI (National Coal Wage Agreement-XI) की अवधि 30 जून 2026 को समाप्त हो रही है।
इसे भी पढ़ें: CIL भर्ती में 5 वर्ष की आयु सीमा में छूट की मांग तेज, INTUC ने कोयला सचिव को भेजा ज्ञापन
ऐसे में कर्मचारियों और ट्रेड यूनियनों की मांग है कि JBCCI- XII (Joint Bipartite Committee for the Coal Industry) का गठन तत्काल किया जाए, ताकि NCWA-XII के लिए वेतन समझौते की प्रक्रिया बिना देरी शुरू हो सके। इसको लेकर श्रमिक संगठनों ने दबाव बनाना भी शुरू कर दिया।
क्या है मौजूदा स्थिति?
अभी तक कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया लिमिटेड की ओर से JBCCI- XII के गठन की कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है।
श्रमिक संगठनों का कहना है कि वेतन समझौते में देरी से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ सकता है।
उम्मीद जताई जा रही है कि NCWA- XI समाप्त होने के बाद जल्द ही JBCCI- XII के गठन और पहली बैठक को लेकर निर्णय लिया जा सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
इसे भी पढ़ें: CIL : क्या जबलपुर हाईकोर्ट का फैसला JBCCI- XII के गठन में बाधा बनेगा?, जानें पूरा मामला
JBCCI- XII में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
- NCWA-XII के तहत नया वेतन संशोधन
- न्यूनतम वेतन एवं फिटमेंट
- महंगाई भत्ता एवं अन्य भत्तों की समीक्षा
- सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी सुविधाएं
- सेवा शर्तों में संशोधन
- चिकित्सा एवं आवास संबंधी सुविधाएं
- कर्मचारियों की नजर किस पर?
कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों के लाखों कर्मचारी अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि JBCCI-12 का गठन कब होगा और पहली द्विपक्षीय बैठक कब बुलाई जाएगी। वेतन समझौते की दिशा और समयसीमा काफी हद तक इसी पर निर्भर करेगी।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









