Tuesday, October 6, 2026
Home National News बैंक हड़ताल : रविवार को बैंक, करेंसी चेस्ट और एटीएम सेवाएं रहेंगी...

बैंक हड़ताल : रविवार को बैंक, करेंसी चेस्ट और एटीएम सेवाएं रहेंगी चालू

HDFC Bank, Axis Bank, ICICI Bank और IndusInd Bank जैसे निजी बैंकों की शाखाएं रविवार होने के कारण नियमित अवकाश पर रहेंगी

Advertisement

नई दिल्ली। IndustrialPunch : 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल से पहले सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) रविवार, 27 सितंबर को सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

वित्त मंत्रालय के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को 27 सितंबर को चालू रखने की मंजूरी दी है। सरकार और बैंक प्रबंधन ने बैंक यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने की अपील भी की है।

हड़ताल के दौरान डिजिटल बैंकिंग का सहारा

28 से 30 सितंबर तक हड़ताल के दौरान बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में SBI, Bank of India और कुछ अन्य बैंकों ने ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पहले पूरा करने की सलाह दी है। ग्राहकों को ATM, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और अन्य डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। UFBU की प्रमुख मांगों में पांच-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना शामिल है।

Advertisement

निजी बैंकों की शाखाएं रविवार को बंद

HDFC Bank, Axis Bank, ICICI Bank और IndusInd Bank जैसे निजी बैंकों की शाखाएं रविवार होने के कारण नियमित अवकाश पर रहेंगी। हालांकि उनकी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उम्मीद है।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान