धनबाद, 3 मई। BCCL मुनीडीह कोलवाशरी में लोडिंग कार्य के दौरान स्लरी के मलबे में दबकर चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान हेमलाल मेरा, मानिक बाउरी, दिनेश बाउरी और दीपक बाउरी के रूप में हुई है। सभी मृतक गोपनाडीह और समशिखरा बस्ती के निवासी थे।
घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल उत्पन्न होग गया था। स्थानीय लोगों और परिजनों ने प्रबंधन व ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ।
घटना के बाद आक्रोशित परिजन और यूनियन नेता शवों को वाशरी गेट पर रखकर मुआवजा और नौकरी की मांग पर अड़े रहे। देर रात से लेकर सुबह करीब 4 बजे तक चली लंबी वार्ता के बाद बीसीसीएल प्रबंधन, यूनियन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच आखिरकार सहमति बन गई।
समझौते के अनुसार प्रत्येक मृतक मजदूर के आश्रित को कुल 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसमें 10 लाख रुपये 10 दिनों के भीतर तथा शेष 10 लाख रुपये 20 दिनों के अंदर देने का आश्वासन दिया गया है। इसके अलावा दाह संस्कार के लिए 75 हजार रुपये अलग से प्रदान किए जाएंगे।
परिजनों को स्थायी राहत देने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रभावित परिवार के एक सदस्य को मुनीडीह वाशरी की आउटसोर्सिंग में नौकरी देने पर भी सहमति बनी है। वहीं मृतकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए क्।ट स्कूल में नामांकन एवं शैक्षणिक सहयोग भी बीसीसीएल द्वारा किया जाएगा।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रबंधन ने उच्च स्तरीय जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नई एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार करने का निर्णय लिया है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









