Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन JBCCI की 9वीं बैठक से पहले नास्ते के टेबल पर मिलेंगे पांचों...

JBCCI की 9वीं बैठक से पहले नास्ते के टेबल पर मिलेंगे पांचों यूनियन, बनाएंगे रणनीति

मंगलवार प्रातः 11 बजे कोल इंडिया (CIL) मुख्यालय में बैठक प्रारंभ होगी।

Advertisement

कोलकाता, 18 अप्रेल। Joint Bipartite Committee for the Coal Industry (JBCCI) की 9वीं बैठक में सम्मिलित होने पांचों यूनियन के संबंधित नेताओं का कोलकाता आगमन हो चुका है। मंगलवार प्रातः 11 बजे कोल इंडिया (CIL) मुख्यालय में बैठक प्रारंभ होगी।

इसे भी पढ़ें : स्टार रेटिंग लिस्ट में SECL की 61 माइंस, बंगवार खदान को मिली 5 Star Rating, देखें विवरण :

इसके पहले पांचों यूनियन एचएमएस, इंटक, बीएमएस, सीटू, एटक से जेबीसीसीआई सदस्य प्रातः 10 बजे नास्ते के टेबल पर मिलेंगे। यूनियन द्वारा एक संयुक्त बैठक कर राणनीति तय की जाएगी।

यहां बताना होगा साढ़े तीन माह के अंतराल के बाद जेबीसीसीआई की 9वीं बैठक हो रही है। मंगलवार को होने जा रही बैठक में यूनियन द्वारा संयुक्त रूप से सौंपे गए चार्टर ऑफ डिमांड के अन्य बिन्दुओं पर चर्चा होनी है। इसमें कोयला कामगारों के तमाम तरह के भत्ते, सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत आने वाले कई और विषय निहित हैं।

Advertisement

इधर, साढे़ तीन माह गुजर जाने के बावजूद 19 फीसदी एमजीबी को डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेस (DPE) द्वारा स्वीकृति प्रदान नहीं की गई है। 3 जनवरी को जेबीसीसीआई की 8वीं बैठक में एमजीबी पर सहमति बनी थी। एमजीबी के मामले के फंसे होने का कारण 24 नवम्बर, 2017 को जारी एक ऑफिस मेमोरेंडम है। यह ओएम कहता है कि कामगारों का वेतन अधिकारी वर्ग से अधिक नहीं होना चाहिए। इसमें छूट के बगैर 19 फीसदी एमजीबी को मंजूर नहीं किया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें : देश में बिजली की खपत 9.5% बढ़कर 1,503.65 अरब यूनिट पर पहुंची

यह मसला 9वीं बैठक में उठेगा और यूनियन के लोग के प्रबंधन से जानना चाहेंगे कि इस संदर्भ में उनके द्वारा किया गया प्रयास कहां तक पहुंचा है। सूत्रों की मानें तो स्थिति जस की तस है। बहरहाल देखना होगा कि आज की बैठक कितनी सार्थक सिद्ध होती है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: