Friday, April 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर BHEL को 6,100 करोड़ में मिला एनटीपीसी सीपत विस्तार प्रोजेक्ट का ठेका

BHEL को 6,100 करोड़ में मिला एनटीपीसी सीपत विस्तार प्रोजेक्ट का ठेका

एनटीपीसी के बोर्ड ने सीपत सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के तीसरे चरण के लिए 9,790.87 करोड़ रुपए के निवेश को मंजूरी दी है।

Advertisement

बिलासपुर, 23 सितम्बर। सरकारी स्वामित्व वाली भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC) की सीपत विस्तार परियोजना (NTPC Sipat expansion project) के लिए 6,100 करोड़ रुपए का आर्डर मिला है। इस आशय का अधिसूचना जारी कर दी गई है। बीएचईएल को दो साल के भीतर काम पूरा करना होगा।

इसे भी पढ़ें : NTPC Sipat : तीसरे चरण के लिए बोर्ड ने 9,791 करोड़ रुपए के निवेश को दी मंजूरी

बीएचईएल को यह ऑर्डर छत्तीसगढ़ में एनटीपीसी की 800 मेगावाट क्षमता वाली सीपत सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट चरण तीन के लिए इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण पैकेज के लिए है। इस परियोजना में थर्मल पावर प्लांट के लिए उपकरणों की आपूर्ति, निर्माण, कमीशनिंग और सिविल कार्य शामिल हैं।

एनटीपीसी के बोर्ड ने सीपत सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के तीसरे चरण के लिए 9,790.87 करोड़ रुपए के निवेश को मंजूरी दी है। तीसरे चरण के तहत सीपत में 800 मेगावाट क्षमता वाली इकाई स्थापित की जाएगी। यह यूनि एडवांस्ड अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल टेक्नॉलजी (Advanced Ultra Super Critical Technology Demonstration Plant) पर आधारित होगी। डेमोनेस्ट्रेशन प्लांट के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : अदानी ने लैंको की अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी की, कंपनी की छत्तीसगढ़ में विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़कर 2570 MW हुई

एड्वांस्ड अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल टेक्नॉलजी से विकसित किए जाने वाला यह देश ही नहीं बल्कि विश्व का पहला पॉवर प्लांट होगा। एड्वांस्ड अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल बायलर पैरामीटर के आधार पर पल्वराइज्ड कोल फायर्ड थर्मल पॉवर परियोजना होगी।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: